वास्तु शास्त्र निर्माण का विज्ञान है। वास्तु के अनुरूप बनाया और सजाया गया घर सुख, स्वास्थ्य, धन और सौभाग्य लाता है। भारतीय वास्तु काफी हद तक चीन के फेंगशुई से मिलता-जुलता है। वास्तु शास्त्र हमारे घर में कुछ कारकों को शामिल करके प्राकृतिक शक्तियों के साथ सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए बनायीं गयी एक हिंदू परंपरा है। यह एक प्रचलित धारणा है कि यदि आप अपने घर और उसमें की चीजों को वास्तु शास्त्र के अनुरूप रखते हैं तो आपके जीवन में निश्चित रूप से समृद्धि और खुशी होगी। कई बार ऐसा होता है कि कड़ी मेहनत के बाद भी लोगों को धन, सुख-समृद्धि की समस्या बनी रहती है। ऐसे में घर में वास्तु दोष हो सकता है।
वास्तु शास्त्र के जानकारों का कहना है कि घर के वास्तु दोषों को दूर कर घर की आर्थिक स्थिति में सुधार किया जा सकता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और शांति बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसी चीजें हैं जो घर में और विचारों में भी सकारात्मकता ला सकती हैं।
घर में कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जिनका घर में नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। लेकिन ये कैसे तय करें कि घर में कौन सी चीजें रखनी हैं और क्या नहीं? यहां हम आपको उन चीजों की सूचि दे रहे जो आपको घर में नही रखनी चाहिये।
जानें सावन सोमवार व्रत की कथा पूजा विधि, सामग्री एवं महत्व