भारत के इतिहास में मिट्टी को बहुत महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। पुराने जमाने से ही लोग मिट्टी का इस्तेमाल करते आ रहे हैं। चाहे बच्चों के मिट्टी के खिलौने हो या चूल्हा चौकी करने के लिए मिट्टी का सामान,हर चीज में मिट्टी का महत्व रहा है। पुराने जमाने में लोग खाने पीने के लिए भी मिट्टी के बर्तनों का प्रयोग करते थे। मिट्टी के कुल्हड़ में जो चाय पीने का मज़ा आता है वो सामान्य कप में पीने में नहीं आता। मटके में रखा हुआ जल जितनी शीतलता प्रदान करता है, उतना तो शायद ही कोई फिल्टर प्रदान कर पाता होगा। मिट्टी की वो सौंधी-सौंधी खुशबू तो मन को प्रसन्न कर देती है। मिट्टी की बनी कलाकृतियां तो और भी सुंदर लगती हैं। आज भले आधुनिक युग आ गया है और मिट्टी के खिलौनों और कलाकृतियों का स्थान प्लास्टिक व धातु ने ले लिया है,लेकिन वास्तु शास्त्र में मिट्टी का बहुत महत्व है।
वास्तु शास्त्र में मिट्टी की बनी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिनको घर में रखने से सुख समृद्धि का वास होता है। अगर आप भी अपने घर मे मिट्टी की इन चीजों को लाकर रखेंगे तो आपका
भाग्य भी चमक सकता है। आइए जानते हैं मिट्टी से बनी उन चीज़ों के बारे में।
जानिए शुक्र के प्रभाव से वृषभ राशि को कैसे होगी आय में बढ़ोत्तरी