myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Photo Gallery ›   Blogs Hindi ›   sharad ritu deepawali facts reasons significance

हर वर्ष केवल शरद ऋतु में ही क्यों मनाई जाती है दीपावली, जानिए ये ज़रूरी कारण

ak.gudiya1998@gmail.com ak.gudiya1998@gmail.com My jyotish expert Updated Wed, 20 Oct 2021 04:03 PM IST
sharad ritu deepawali facts
1 of 1
दीपावली शरद ऋतु में हर वर्ष मनाए जाने वाला काफी प्रसिद्ध त्योहार है। दीपावली हिंदू धर्म का विशेष त्योहार माना जाता है। दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। हिंदू धर्म में दीपावली एवं भारत में दीपावली सभी त्योहारों में से सबसे बड़ा त्योहार है एवं महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है और दीपावली को दीपों का त्यौहार कहते हैं। दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय के रूप में मनाई जाती है।

जानिए शुक्र के राशि परिवर्तन से किन राशियों पर होगा प्रभाव

पूरे भारत में दीपावली सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जाती है। दीपावली को एकता का त्यौहार भी कहा जाता है। इसे सिख बौद्ध तथा जैन धर्म के लोग भी हर्षोल्लास से मनाते हैं।

शास्त्रों के अनुसार दीपावली के दिन अयोध्या के राजा राम अपने 14 वर्ष के वनवास के बाद लौट कर आए थे। इस मौके पर अयोध्या वासियों का ह्रदय अपने राजा के लिए काफी खुश था इसलिए श्री राम के स्वागत में अयोध्या वासियों ने घी के दीपक जलाए थे। कार्तिक मास की सगन काली अमावस्या की रात्रि दीपक की रोशनी से जगमग आ रही थी और तब से आज तक भारतीय हर वर्ष यह त्यौहार हर्षोल्लास से मनाते हैं। सभी भारतीयों को विश्वास है कि सत्य की सदा जीत होती है और झूठ का हमेशा नाश होता है।

दीपावली स्वच्छता एवं प्रकाश का त्योहार माना जाता है और कई सप्ताह पहले से ही दीपावली की तैयारियां प्रारंभ कर दी जाती है। सभी लोग अपने घरों एवं दुकानों की साफ सफाई करने शुरू कर देते हैं। खरा में मरम्मत एवं रंग का कार्य शुरू कर देते हैं। लोग अपनी दुकानों को साफ सुथरा कर लेते हैं एवं बाजारों में साफ-सफाई रखते हैं। दिवाली के दिन घर को काफी अच्छे से सजाते हैं और अपने आसपास दीपक के प्रकाश से त्यौहार मनाते हैं।

दीपावली नेपाल और भारत में सबसे सुखद छुट्टियों में से एक है। लोग अपने घरों को साफ कर उन्हें उत्सव के लिए सजाते हैं। नेपालियों के लिए यह त्योहार इसलिए महान है क्योंकि इस दिन से नेपाल संवत में नया वर्ष शुरू होता है।

दीपावली को विभिन्न ऐतिहासिक घटनाओं, कहानियों या मिथकों को चिह्नित करने के लिए हिंदू, जैन और सिखों द्वारा मनायी जाती है लेकिन वे सब बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और निराशा पर आशा की विजय के दर्शाते हैं।

दीपावली का धार्मिक महत्व हिंदू दर्शन, क्षेत्रीय मिथकों, किंवदंतियों, और मान्यताओं पर निर्भर करता है।

प्राचीन हिंदू ग्रन्थ रामायण में बताया गया है कि, कई लोग दीपावली को 14 साल के वनवास पश्चात भगवान राम व पत्नी सीता और उनके भाई लक्ष्मण की वापसी के सम्मान के रूप में मानते हैं।अन्य प्राचीन हिन्दू महाकाव्य महाभारत अनुसार कुछ दीपावली को 12 वर्षों के वनवास व 1 वर्ष के अज्ञातवास के बाद पांडवों की वापसी के प्रतीक रूप में मानते हैं। कई हिंदु दीपावली को भगवान विष्णु की पत्नी तथा उत्सव, धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी से जुड़ा हुआ मानते हैं। दीपावली का पांच दिवसीय महोत्सव देवताओं और राक्षसों द्वारा दूध के लौकिक सागर के मंथन से पैदा हुई लक्ष्मी के जन्म दिवस से शुरू होता है। दीपावली की रात वह दिन है और जब लक्ष्मी ने अपने पति के रूप में विष्णु को चुना और फिर उनसे शादी की लक्ष्मी के साथ-साथ भक्त बाधाओं को दूर करने के प्रतीक गणेश; संगीत, साहित्य की प्रतीक सरस्वती और धन प्रबंधक कुबेर को प्रसाद अर्पित करते हैं।कुछ दीपावली को विष्णु की वैकुण्ठ में वापसी के दिन के रूप में मनाते है। मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं और जो लोग उस दिन उनकी पूजा करते है वे आगे के वर्ष के दौरान मानसिक, शारीरिक दुखों से दूर सुखी रहते हैं।

जानिए शुक्र के प्रभाव से वृषभ राशि को कैसे होगी आय में बढ़ोत्तरी

क्या पड़ेगा मिथुन राशि पर प्रभाव जब शुक्र करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, जानें यहाँ

कहाँ निवेश करना होगा सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ, जानिए यहाँ क्लिक करके


 

फ्री टूल्स

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X