साल 2022 में शनि के राशि परिवर्तन से किन राशियों पर शुरू होगी साढ़ेसाती
- फोटो : google
2022 में शनि के राशि परिवर्तन से किन राशियों पर शुरू होगी साढ़ेसाती: इस साल शनि भगवान का कोई भी राशि परिवर्तन नहीं हुआ। 2021 में भगवान शनि मकर राशि में विराजमान हैं। यह 24 जनवरी 2020 को शनिदेव धनु को छोड़कर मकर राशि में आ गए थे। ज्योतिष के मुताबिक शनि भगवान को बाकी ग्रहों के मुकाबले में सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह कहा जाता है। कहते है कि उन्हें एक राशि से दूसरी राशि में जाने में करीब ढाई साल का समय लगता हैं।
बता दें कि मकर और कुंभ राशि को शनिदेव की स्वयं की राशि माना जाता है। 30 सालों के बाद शनि स्वयं की राशि मकर में गोचर हैं जिस कारण से धनु, मकर और कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती और मिथुन व तुला राशि के लोगों पर शनि की ढैय्या चल रही है।
ज्योतिष के अनुसार जिस किसी पर भी शनि का प्रभाव होता है उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और वहीं अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि शुभ स्थिति में विराजमान है तो संसार की हर एक सुख-सुविधा और ऐशोआराम का लाभ मिलता है।
तो आइए जानते हैं शनिदेव का कब राशि परिवर्तन होगा और किन राशियों पर इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पडेगा।