व्यक्ति का जीवन ग्रहों की चाल और राशियों की स्थिति पर निर्भर करता है। जब भी किसी ग्रह का राशि परिवर्तन होता है तो उससे जुड़े सभी प्रकार के प्रभाव आम व्यक्ति के जीवन में देखने को मिलते हैं। इनका दूसरी राशियों में गोचर सभी राशियों को प्रभावित करता है। सितम्बर माह में पांच बड़े परिवर्तन होने वाले हैं। जिसमें शुक्र, गुरु, सूर्य, बुध, मंगल इन पांच ग्रहों की चाल में परिवर्तन होने वाला है। जिससे व्यक्ति का जीवन सकारात्मक और नकारात्मक दोनों रूप से प्रभावित होगा। इन ग्रहों का राशि परिवर्तन कुछ राशियों में तो खुशियों की बहार लाएगा वहीं कुछ राशियों को समस्या का सामना करना पड़ेगा। हर महीने कोई न कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है ये समय हर ग्रह का लगभग निश्चित होता है। इस माह के 6 सितंबर को दो ग्रहों ( मंगल, शुक्र ) का राशि परिवर्तन होगा। वहीं 14 सितंबर को गुरु का राशि परिवर्तन एवं 17 सितंबर को सूर्य देव अगली राशि में विराजमान होंगे। माह के अंत में 22 सितंबर को बुध ग्रह का दूसरी राशि में प्रवेश होगा। ये समय कुछ राशियों के लिए शुभ तो किसी के लिए अशुभ होगा। आइये जानते हैं कौन से 5 ग्रहों का किन राशियों में हो रहा है गोचर-
कैसा होगा आपका भविष्य, पूछिए टैरो कार्ड रीडर से