myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Photo Gallery ›   Blogs Hindi ›   Scorpio zodiac signs girls behaviour special gunn

वृश्चिक राशि की लड़कियों में होते हैं ये खास गुण, भूल कर भी उनके साथ ना करें ऐसा व्यवहार

kumari sunidhiraj My jyotish expert Updated Sat, 21 Aug 2021 10:17 AM IST
Zodiac personality
1 of 1
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृश्चिक राशि की लड़कियां काफी महत्वाकांक्षी मानी जाती हैं। ये लड़कियां अपने दम पर लाइफ में अपनी अलग पहचान बनाना चाहती हैं। इसके हेतु ये दिन रात मेहनत भी करती हैं। इनका स्वभाव बॉसी होता है। ये हर जगह अपना वर्चस्व जमाने की  प्रयत्न करती हैं। ये गुस्सैल एंव जिद्दी स्वभाव की भी मानी जाती हैं, जिससे इनके गुस्से के चलते इनके कई सखा इनसे धीरे-धीरे दूरी बना लेते हैं अर्थात धीरे-धीरे दूर चले जाते हैं। परंतु ये करियर में काफी अच्छा मुकाम हासिल करती हैं। जीवनसंगनि के रूप में इस राशि की लड़कियां काफी अच्छी साबित होती हैं। ये अपने जीवनसाथी से काफी प्यार करती हैं साथ ही साथ उनकी हर छोटी मोटी जरूरतों का ख्याल रखती हैं। परंतु ऐसी लड़कियों को हमेशा ऐसे पार्टनर की तलाश रहती है जो इनकी हर बात सुने एंव अपने रिश्ते की डोर इनके हाथ में थमाए, सरल भाषा में बोले तो "जोरू का गुलाम" साथ ही साथ इनके करियर में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न करे। वृश्चिक राशि की लड़कियां अपने पति का हर परिस्थिति में साथ निभाती हैं या देती हैं। इनके लिए प्यार का इजहार करना या अपने प्यार को जाहिर करना थोड़ा मुश्किल होता है। आइएं जानते वृश्चिक राशि की लड़कियों में और क्या-क्या खूबियां होती हैं:

आपके स्वभाव से लेकर भविष्य तक का हाल बताएगी आपकी जन्म कुंडली, देखिए यहाँ

भूलकर भी अर्थात गलती से भी इनके काम में डिस्टर्ब न करें। इनके लिए इनकी जिंदगी में प्रफेशनल लाइफ सबसे पहले आती है, इसके बाद बाकी सब।  ये लड़कियां काफी हद तक महत्वाकांक्षी होती हैं। यही वजह है कि इन्हें अपने काम से भी बेहद प्यार होता है।
  • ज्योतिषियों के अनुसार वृश्चिक राशि की लड़कियों को अडवेंचर करने का बेहद शौक होता है। अगर आप इनके साथ कभी हॉलिडे पर जाएं तो इन्हें जी भरके अर्थात जितने मन हो उतना अडवेंचर करने का मौका दें।
  • वृश्चिक राशि की महिलाएं बहुत ही आत्मनिर्भर प्रवृत्ति की होती हैं। ऐसी लड़कियां खुद को लेकर किसी से भी बहुत ज्यादा फेवर की उम्मीद नहीं करतीं। इसका अर्थ यह बिलकुल नहीं है कि इन्हें प्यार करना पसंद नहीं या अच्छा नहीं लगता । अन्य लड़कियों की तरह इन्हें भी लाइफ पार्टनर को प्यार करना एंव केयर करना अच्छा लगता है।
  • वृश्चिक राशि की लड़कियां बहुरंगी संबंध बनाने के मामले में भी बेहद खुले विचारों की मानी जाती हैं। इस मामले में ये राशि की लड़कियां अपने पार्टनर को पूरी तरह से खुश रखती हैं।
  • ज्योतिष के अनुसार वृश्चिक राशि की लड़कियों के बारे में ऐसा कहा गया है कि इनके मन मस्तिष्क में क्या चल रहा है इसको समझना आसान नहीं है। अगर कोई व्यक्ति इनके राज जानना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको इनका मन जीतना होगा। फिर ये खुद एक के बाद एक अपनी सारी बातें आपको बताती चली जाएंगी।
  • ऐसी लड़कियों को अपनी आजादी से समझौता करना पसंद नहीं होता। ये लड़कियां आपको इग्नोर करना शुरू कर देंगी अगर इनको ऐसा लगने लगेगा कि आप इनके जीवन में जरूरत से ज्यादा दूसरे शब्द  में कहे तो हद से ज्यादा हस्तक्षेप कर रहे हैं। बेहतर होगा कि आप इनसे कोई भी बात कहे तो इन्हें ऐसा महसूस ना कराएं कि कोई इनके साथ रोकटोक कर रहा है।
  • इस राशि की लड़कियों की एक सबसे विशेष खूबी यह होती है कि किसी के मजाक बनाने अथवा फिर कटाक्ष करने से इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। ये अपने आप में रहने वाली लड़कियों में से एक होती हैं।
  • इस राशि की लड़कियों को हर वक्त दोस्तों से घिरे रहना अच्छा नहीं लगता। ऐसी लड़कियों के जीवन में बहुत ही कम लोग होते हैं जो इनके काफी करीब आ सकें। परंतु जो दोस्त होते हैं वह सदा के लिए होते हैं। उनसे इनकी दोस्ती कभी भी नहीं टूटती।
  • इस राशि की लड़कियों में थोड़ा सा घमंड होता है। आप इनसे प्यार से अपनी कोई भी बात मनवा सकते हैं, परंतु आप  इनके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाकर इनसे कुछ नहीं करवा सकते। इसलिए वृश्चिक राशि की लड़कियों को अगर कोई डेट कर रहा हैं तो ये सारी बातें अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए।
किसी भी शुभ कार्य को करने से पूर्व बात कीजिए ज्योतिषी से

जानिए शुक्र के प्रभाव से वृषभ राशि को कैसे होगी आय में बढ़ोत्तरी

आपके स्वभाव से लेकर भविष्य तक का हाल बताएगी आपकी जन्म कुंडली, देखिए यहाँ
 

फ्री टूल्स

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X