ये बात तो हम सभी जानते हैं कि सावन का महीना भगवान शिव जी का बहुत ही प्रिय महीना होता है। सावन का महीना सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। इस बार सावन का महीना 25 जुलाई से शुरू हुआ था और 22 अगस्त तक चलेगा। सावन का महीना श्रावण मास भी कहलाता है। इस 9 अगस्त सावन का तीसरा सोमवार होगा जिसके बाद सावन का आखिरी सोमवार 16 अगस्त को होगा। कई लोग ऐसा मानते हैं सावन चातुर्मास का पहला महीना होता है। चातुर्मास में भगवान विष्णु सोने के काल में चले जाते हैं और पृथ्वी लोक का सारा कार्यभार भगवान शिव को शाम देते हैं। इसके साथ-साथ सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती के साथ होने की खुशी के अवसर के कारण भी खास माना जाता है इसलिए भगवान शिव सावन के महीने में माता पार्वती के साथ आते हैं और अपने भक्तजनों को आशीर्वाद दान करते हैं। सावन के सोमवार की पूजा को बहुत ही महत्वपूर्ण बताया गया है क्योंकि ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होकर उनके भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इसके साथ-साथ सावन के सोमवार ओं में भगवान शिव का अभिषेक और श्रृंगार करने से भगवान भोलेनाथ को बहुत खुशी होती है।
ऐसे तो सावन के महीने में सब कुछ ही शुभ होता है लेकिन अगर सावन के महीने में आप ने सपने में भगवान शिव से जुड़ी नीचे दी गई चीजों में से किसी का भी दर्शन किया है तो समझ लेना कि आपको जल्द ही सफलता प्राप्त होने वाली है
जानिए शुक्र के राशि परिवर्तन से किन राशियों पर होगा प्रभाव