हर साल की तरह इस साल भी सावन का महीना आएगा परंतु इस बार आषाढ़ मास की समाप्ति 24 जुलाई से और शुरुआत जो कि 22 अगस्त से शुरू होगा जिसने से कुल मिलाकर 4 सोमवार पड़ेंगे। ऐसा कहा जाता है कि जो कन्याकुमारी होती है वह इस महीने यानी सावन के महीने में अपने योग्य वर की प्राप्ति के लिए पूरा महीना व्रत रखती है और पूजा करती है ताकि उनको एक अच्छा जीवन साथी मिले. नहीं सिर्फ कुंवारी कन्याएं या महिलाएं बल्कि शिव के भक्त भी भोलेनाथ के लिए जरूर व्रत रखते हैं और भगवान शिव की आराधना करते हैं. चलिए आगे जानते हैं कि सोमवार का महत्व इतना क्यों है और भगवान शिव की पूजा के लिए किन-किन सामानों की जरूरत पड़ती है।
सावन के पहले और आखिरी सोमवार की तिथि -
सावन का सोमवार |
तिथि |
सावन का पहला सोमवार |
26 जुलाई 2021 |
सावन का दूसरा सोमवार |
2 अगस्त 2021 |
सावन का तीसरा सोमवार |
9 अगस्त 2021 |
सावन का चौथा/ आखिरी सोमवार |
16 अगस्त 2021 |
आइए देखते हैं इस बार कब पड़ रहा है सावन का पहला और आखिरी सोमवार (Sawan Month's First and Last Monday Date) -
पहला सावन सोमवार 26 जुलाई 2021 को पड़ेगा और चौथा/आखिरी सावन सोमवार 16 अगस्त 2021 को पड़ने वाला है।
आइए जानते हैं सावन मास कब से कब तक होगा:
आषाढ़ मास की समाप्ति शनिवार 24 जुलाई 2021 को होगी और श्रावण मास का आरंभ 25 जुलाई 2021 रविवार से होगा इसी तरह श्रावण मास की समाप्ति 22 अगस्त 2021 रविवार को होगा और जो पहली सावन की सोमवारी होगी वह 26 जुलाई 2021 को पड़ेगी और आखरी सावन की सोमवारी 16 अगस्त 2021 को।
सावन मास का महत्व:
1. पहला तो इस महीने में अगर हम शिव भगवान से जो भी मांगते हैं वह हमारी सारी मुरादें पूरी होती है।2. दूसरा अगर हम इस महीने व्रत करते हैं तो हमें उस चीज का फल उसी समय मिलता है।
3. अगर हमें विवाह से लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ता है तो वह भी समाप्त हो जाता है।
4. कन्याओं और महिलाएं एक अच्छे जीवन साथी के लिए उपवास रखती है।
5. ऐसा कहा जाता है कि अगर इस महीने पूरे विधि के साथ अगर हम पूजा पाठ करते हैं तो हमें मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति जरूर होती है।
आइए जानते हैं सावन शिवरात्रि कब है:
सावन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को सावन शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है इस बार भी सावन शिवरात्रि का व्रत 6 अगस्त 2021 यानी शुक्रवार को पड़ रहा है।इस सावन शिवरात्रि अपार धन ,वैभव एवं संपदा प्राप्ति हेतु ओंकारेश्वर में कराएं रूद्राभिषेक
सावन की शिवरात्रि पूजा का शुभ मुहूर्त या तिथि:
चतुर्दशी तिथि की समाप्ति 7 अगस्त 2021 की शाम को 7:11 पर होगा
ऐसे ही चतुर्दशी तिथि का आरंभ 6 अगस्त 2021 को शाम 6:28 से शुरू होगा
सावन की शिवरात्रि तिथि शुक्रवार 6 अगस्त 2021
आइए जानते हैं सावन के महीने में शिवरात्रि का पूजा विधि:
1. सबसे पहले जल्दी उठकर हमें गंगाजल से स्नान करना चाहिए।2. दूसरा भगवान शिव की मूर्ति रखकर उनकी पूजा करनी चाहिए।
3. उसी तरह भगवान शिव के आगे एक दीप जलाकर उनके आराधना करें।
4. 1001 बेल पत्र उनको अर्पित करना चाहिए।
5. या तो जल या दूध से भगवान शिव का जलाभिषेक करना चाहिए उसी तरह दही से भी रुद्राभिषेक करना चाहिए।
6. भगवान शिव को भांग हलवा दूध से बनी मिठाई जरूर चढ़ाना चाहिए शिव भगवान इससे बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और हमारे सारे मनोकामना पूरी करते हैं।
ये भी पढ़े:
इस साल सावन में बन रहा है विशेष योग, जानिए रक्षाबंधन में इस बार क्या होगा खास, यहाँ क्लिक करें
जानें किन चीजों को घर में रखना हो सकता है आपके लिए बेहद नुकसानदायक, यहाँ क्लिक करें
कर्क संक्रांति 2021, जानिए किन राशियों के लिए होगा बहुत ही ख़ास, यहाँ क्लिक करें