श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को रक्षा बंधन का त्यौहार मनाया जाता है। हिंदी पंचांग के अनुसार ये तिथि इस बार 22 अगस्त यानी रविवार के दिन पड़ रही है। रक्षा बंधन का त्यौहार भाई-बहन के रिश्ते को मनाने का त्यौहार माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और उनकी आरती उतारती हैं। भाई अपनी बहनों को ये वचन देते हैं कि वो आजीवन उनकी रक्षा करेंगे। इसके साथ ही वो उन्हें उपहार भी देते हैं। महीना शुरू होते ही सभी भाईयों और बहनों को इस त्यौहार का इंतज़ार रहता है। हिंदू धर्म में रक्षा बंधन को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। अगर संभव हो तो सभी भाई-बहन पूरी कोशिश करते हैं कि ये दिन वो एक साथ व्यतीत करें। अगर वो दूर भी होते हैं तो एक दूसरे को राखी और उपहार भेजते हैं और उनसे फोन पर बात कर लेते हैं।
इस दिन बहनें अपने भाईयों की लंबी उम्र के लिए पूजा भी करती हैं। अपितु यदि आपका भाई आपसे रूष्ट या नाराज़ हो तो? किसी भी बहन के लिए ये बहुत ही बुरा होता है अगर उसका भाई राखी के दिन उससे नाराज़ हो। अगर किसी भी बहन को इस बात की चिंता है तो हम उनका दुख समझ सकते हैं। आपकी इस समस्या का निवारण करने के लिए आज हम आपको अच्छा सा उपाय बताने जा रहे हैं। इस उपाय को मदद से आप अपने भाई को मना सकती हैं। आपका भाई आपसे किसी भी कारण से कितना भी नाराज़, इस उपाय की मदद से तुरंत मान जाएगा और आपके पास खिंचा चला आएगा। तो आइए जानते हैं क्या है ये उपाय।
जब पूजा का शुभ मुहूर्त हो तो उस समय एक छोटी सी चौकी रखकर उसपे कोई लाल रंग का वस्त्र बिछा लें। इसके बाद उस वस्त्र के ऊपर अपने भाई की तस्वीर को रख दें। इसके बाद लाल रंग का एक और वस्त्र लें और उसमें 21 हरी इलायची, 21 बताशे, 21 हरी किशमिश, 125 ग्राम मिश्री, 125 ग्राम चने की दाल, सवा किलो जौ, 1 रुपए के 11 सिक्के और 5 कपूर की टिकिया रखें। इसे पोटली के रूप में बांध लें। अपने मन में अपने भाई की लंबी आयु की प्रार्थना करें और साथ ही अपने में मन में ये भी मांगे की आपका भाई आपको माफ कर दे और उसकी नाराज़गी दूर हो जाए। अब उस पोटली को तस्वीर पर उल्टी दिशा में 11 बार घुमाएं। इसके बाद इस पोटली को भगवान शिव के मंदिर में रख आएं। आपके भाई की सभी शिकायतें अपने आप दूर हो जाएंगी।
इसके अतिरिक्त यदि आप अपने भाई को रक्षा सूत्र बांध रहे हों तो कुछ चीज़ों का ध्यान रखें। राखी के रंग का रक्षा बंधन में बहुत महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आप अपने भाई को उसकी राशि के अनुकूल रक्षा कवच बांधती हैं तो ये आपके भाई के लिए बेहद शुभ होगा। तो आइए जानते हैं कौन सी राशि वाले व्यक्ति के लिए कौन सा रक्षा कवच बेहतर साबित होगा।
जन्माष्टमी स्पेशल : वृन्दावन बिहारी जी का माखन मिश्री भोग