Chinese Astro Remedies - घर में नकारात्मक ऊर्जा आने की अनेक वजह है और सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए भी अनेक उपाय हैं। यदि घरों में नकारात्मक ऊर्जा आने लगे तो मनुष्य के जीवन में विभिन्न प्रकार की परेशानियां बढ़ने लगती हैं। नकारात्मक ऊर्जा के कारण घरों में लड़ाई झगड़े होने लगते हैं बल्कि इसके विपरीत प्रभाव से आप की आर्थिक स्थिति और आपके काम पर भी असर पड़ता है। व्यक्ति के तरक्की में रुकावटें आने लगती हैं। इसलिए घर हो या कार्यक्षेत्र हर जगह से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करना अति आवश्यक होता है। जिस तरह से भारतीय वास्तु है उसी तरह से चीनी वास्तु को फिंगशुई कहते है। फिंगशुई के उपाय बहुत ही सरल, आसान और कारगर सिद्ध होते हैं। चीनी वास्तु में नकारात्मक ऊर्जा को हटाने के लिए फिंगशुई प्रतीकों का प्रयोग किया जाता है। यह प्रतीक बहुत ही आसानी से मिल जाता है और आप इन्हें अपने घरों में सजा सकते हैं। फिंगशुई का उपयोग घर की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ ग्रहों के दोषों को भी दूर करने में लाभकारी है। ग्रहों के बुरे प्रभाव की वजह से मनुष्य का जीवन बहुत बुरी तरह से प्रभावित होता है । फेंगशुई के प्रयोग करने से ग्रह का प्रभाव कम हो जाता है। धन प्राप्ति के लिए घरों में फेंगशुई का वाटर फाउंटेन रखिए। ऐसा माना जाता है कि इस को रखने से धन की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाती है और आपको धन का खूब लाभ होता है। कैरियर में उन्नति चाहने के लिए और अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी फेंगशुई का उपयोग करते हैं यदि आपके जीवन में बहुत ज्यादा परेशानियां बढ़ गई हैं तो आप भी फिंगशुई में बताए गए इन सरल उपायों को करके नकारात्मक ऊर्जा और परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं उनके बारे में-
चाहिए अच्छी सेहत तो ज़रूर करें वास्तु के अनुसार ये 6 काम