अक्सर हम देखतें हैं कि सब कुछ ठीक होतें हुए भी बनती हुई बात बिगड़ जातीं हैं। कई बार हम अपने अनुसार मेहनत भी खूब करतें हैं लेकिन हमें उचित फल नहीं मिल पाता हैं। ऐसे में व्यक्ति के मन में निराशा घर कर जातीं हैं तथा बहुत खोजने पर भी सही कारण का पता नहीं लग पाता हैं। हमारे वास्तु शास्त्र के अनुसार जब जीवन सब कुछ ठीक होतें हुए आर्थिक संकट को झेलना पड़े अथवा अचानक कोई मानसिक पीड़ा आ जाए तो हमें अपने घर के वास्तु का निरीक्षण अवश्य करना चाहिए। हमारे घर में कौन सी वस्तु कहां रखीं हुई हैं इसका घर के दशा और दिशा पर सीधा असर पड़ता हैं और इसके साथ ही व्यक्ति के जीवन पर भी वास्तु का गहरा प्रभाव होता हैं। वास्तु के जानकारों की मानें तो घर में रखी प्रत्येक वस्तु किसी ना किसी प्रतीक का कार्य करतीं हैं। हमारे घर के अंदर और बाहर रखीं चीज़ो का वास्तु की नज़र में बहुत बड़ा महत्व होता हैं , वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर में यदि किसी भी प्रकार का वास्तु दोष उत्पन्न होता हैं तो इसका सीधा प्रभाव व्यक्ति के खुद के जीवन और परिवार के अन्य सदस्यों पर पड़ता हैं। अमूमन वास्तु दोष होने की स्थिति में देखा गया हैं कि घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता हैं जिसके कारण तमाम तरह की परेशानियां जीवन में आतीं हैं। इन सभी कठिनाईओं तथा वास्तु दोष के प्रभाव को खत्म करने के लिए वास्तु के विद्वान उपाय बतातें हैं , ऐसी मान्यता हैं कि इन उपायों से वास्तु दोष के कारण उत्पन्नहुई आर्थिक समस्या और मानसिक समस्या समाप्त हो सकतीं हैं। आइए एक नज़र डालतें हैं वास्तु दोष को समाप्त करने के उपायों की तरफ :
किस राशि की आय में होने वाली है वृद्धि, पढ़िए यहाँ