ज्योतिष विद्वानों और पंचांग के अनुसार अक्टूबर माह में 4 ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ये चारों ग्रह दूसरी राशि में गोचर करेंगे। साथ ही
मकर राशि में ही 11 अक्टूबर दिन सोमवार को सुबह 3:44 बजे से शनि मार्गी हो जाएंगे, जिसके बाद कई
राशियों को लाभ होगा। शनि दोष के कारण मिलने वाली पीड़ा दूर होगी, वहीं कुछ राशियों के लिए ये समय कठिन भी रहेगा। नौकरीपेशा और कारोबारी को सफलता मिलेगी। परिवार में भी माहौल ठीकठाक रहेगा। हालांकि यह माह बहुत अच्छा तो नहीं रहेगा फिर भी ठीकठाक ही समझो। इसलिए खर्चों पर लगाम लगाकर रखें। आओ जानते हैं कि ऐसे में 12 राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। गोचर का अर्थ होता है गमन यानी चलना. गो अर्थात तारा जिसे आप नक्षत्र या ग्रह के रूप में समझ सकते हैं और चर का मतलब होता है चलना. इस तरह गोचर का सम्पूर्ण अर्थ निकलता है ग्रहों का चलना. ज्योतिष की दृष्टि में सूर्य से लेकर राहु केतु तक सभी ग्रहों की अपनी गति है। अपनी-अपनी गति के अनुसार ही सभी ग्रह राशिचक्र में गमन करने में अलग-अलग समय लेते हैं। नवग्रहों में चन्द्र का गोचर सबसे कम अवधि का होता है क्योंकि इसकी गति तेज है। जबकि, शनि की गति मंद होने के कारण शनि का गोचर सबसे अधिक समय का होता है।
जानिए शुक्र के राशि परिवर्तन से किन राशियों पर होगा प्रभाव