myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Photo Gallery ›   Blogs Hindi ›   november month 3 planet transit zodiac signs fortune benefits significance

जानिए नवंबर महीने में किन तीन ग्रहों का होगा राशि परिवर्तन, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

ak.gudiya1998@gmail.com ak.gudiya1998@gmail.com my jyotish expert Updated Mon, 08 Nov 2021 03:27 PM IST
november-month-3-planet
1 of 5
इस साल नवंबर का महीना खास रहने वाला है। इस माह की शुरुवात में ही दीपावली और छठ जैसा महापर्व मनाया जा रहा है। इसके बाद इस महीने 3 ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। सबसे पहले बुध ग्रह 2 बार अपना राशि परिवर्तन करेंगे। बुध ग्रह का पहला राशि परिवर्तन महीने की शुरुवात में 2 नवंबर को हुआ है, जहां पर  बुध ग्रह ने कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश किया है। इसके बाद 21 नवंबर को बुध ग्रह वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएगा।  बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार, कानून, लेखन, वाणिज्य, तर्क शास्त्र आदि का कारक माना जाता है। इसीलिए बुध के राशि परिवर्तन से व्यापारियों और विद्यार्थियों  के जिंदगी में भारी बदलाव आ सकते हैं।इस महीने दूसरा ग्रह जो अपना राशि परिवर्तन करने जा रहा है, वो है सूर्य। सूर्य ग्रह 16 नवंबर को तुला राशि से वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। वृश्चिक राशि को सूर्य का मित्र भी कहा जाता है। ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को आत्मा का कारक बताया गया है।  इस दौरान सूर्य का एक राशि से दूसरे राशि में गोचर करना राजनीति और सरकारी क्षेत्रों में जुड़े लोगों के लिए अच्छा साबित होगा। सूर्य ग्रह के बारे में मान्यता है कि वो संजीवनी  जैसा फल देते हैं।इसके बाद तीसरा और अंतिम ग्रह जो इस महीने राशि परिवर्तन करेगा, वो है गुरु अर्थात बृहस्पति ग्रह। गुरु ग्रह 20 नवंबर को अपना राशि परिवर्तन करेगा। इस दिन गुरु मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा।बृहस्पति या गुरु ग्रह को ज्योतिषियों, अध्यापकों, लेखकों जैसे क्षेत्रों में कार्य करने का कारक माना जाता है। गुरु के कृपा से आपका भाग्योदय हो सकता है। इस दौरान परिवार और कैरियर में शुभ संकेत प्राप्त हो सकते हैं। 

इन तीनों ग्रहों यानी बुध, सूर्य और गुरु के राशि परिवर्तन से मुख्यत: 4 राशि सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी। इन चार राशियों की किस्मत खुल सकती है और इनकी खुशियों में चार चांद लग सकते हैं। आइए जानते हैं इन 4 राशियों के बारे में विस्तृत रूप से।
जीवन के संकटों से बचने हेतु जाने अपने ग्रहों की चाल, देखें जन्म कुंडली


 

फ्री टूल्स

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X