7 जुलाई 2021 यानी बुधवार के दिन बुद्धि के देवता कहे जाने वाले बुध ग्रह अपनी स्वयं राशि मिथुन में गोचर करने जा रहे है। इस गोचर से लोगों की प्राथमिक क्षमता, संचार, कौशल योग और मान-सम्मान में परिवर्तन देखने को मिलगा। क्योंकि शास्त्रों के अनुसार बुद्ध को इन चीजों का कारक ग्रह माना गया है। वैसे तो बुध के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 5 राशियों के लोगों को इस गोचर का बेहद खास लाभ प्राप्त हो सकता हैं। यदि आपकी राशि भी इन पांच राशियों में से एक है, तो आप के जीवन में भी सकारात्मक परिवर्तन होने की संभावना है। बुध का मिथुन राशि में गोचर 25 जुलाई यानी रविवार के दिन सुबह 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगा।
ज्योतिष के अनुसार जुलाई का महीना बेहद महत्वपूर्ण है। इस महीने में चार बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। सर्वप्रथम ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध ग्रह का राशि परिवर्तन होगा और फिर ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य कर्क राशि में , शुक्र सिंह राशि में एवं मंगल भी सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।
तो आइए आज हम आपको बताते है कि किन 5 राशियों पर बुध के गोचर का विशेष लाभ मिलेगा।
देखिए अपनी जन्म कुण्डली जो दिखाएगी भाग्योदय का रास्ता, यहाँ क्लिक करें