Mercury Transit 2021 Effects Remedies - ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि हर व्यक्ति के जीवन में ग्रहों और नक्षत्रों का सीधा और बहुत गहरा प्रभाव होता है। हमारी कुंडली और हमारी राशियां हमें अपने जीवन के बारे में वो चीज़ें बताने में सक्षम होती हैं जो हम अपनी आंखों से नहीं देख पाते हैं। एक व्यक्ति की राशि उसका स्वभाव, व्यक्तित्व, गुण, अवगुण, अच्छा, बुरा, भूतकाल, वर्तमान काल तथा भविष्य भी बता सकती है। ग्रहों की स्थिति से हम अपना भाग्य पढ़ सकते हैं।
प्रत्येक ग्रह कुछ समयांतराल के पश्चात अपना स्थान बदलते रहते हैं। ये ग्रह कब कहां पर हैं उससे सभी राशियों के लोगों पर भिन्न-भिन्न प्रभाव पड़ता है। जहां एक ओर कुछ राशियों के लिए ये शुभ साबित हो सकता है वहीं दूसरी ओर कुछ राशियों पर इसका ब्यौरा प्रभाव भी पड़ता है। जब भी कोई ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो इसे राशि परिवर्तन कहते हैं। इस महीने पहले कुछ ग्रह अपना राशि परिवर्तन कर चुके हैं। और कल श्रावण मास के आरंभ के साथ बुध ग्रह भी अपना राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। ये 25 जुलाई को 11 बजकर 31 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। तो आइए जानते हैं इसका किस राशि पर इसका क्या असर देखने को मिलेगा।
शादी-विवाह में रुकावट दूर करने के लिए ज्योतिषी से पूछिए सरल उपाय