हमारी कुंडली में ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति से हमारे जीवन पर सीधा असर पड़ता है। हर ग्रह का एक भिन्न स्वभाव होता है तथा इनके अपने अलग-अलग कारक तत्व होते हैं। ज्योतिष शास्त्र की माने तो मंगल ग्रह को अन्य ग्रहों के सेनापति के रूप में देखा जाता है। इसे ऊर्जा, शक्ति, शौर्य, पराक्रम, गतिशीलता, आदि का कारक माना जाता है।
मंगल ग्रह का प्रभाव काफ़ी शक्तिशाली होता है इसलिए सभी के जीवन पर इसका गहरा असर होता है। अगर आपकी कुंडली में मंगल की स्थिति शुभ हो तो आप जीवन में बहुत सफलता और तरक्की हासिल कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर यदि मंगल की दशा सही ना हो तो हमें आपर मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।
अन्य ग्रहों की तरह मंगल भी समय समय पर एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। 20 जुलाई यानी मंगलवार को संध्या 05 बजकर 52 मिनट पर मंगल कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर हो चुके हैं। अब ये 6 सितंबर को प्रातः 03 बजकर 56 मिनट तक यहीं विराजित रहेंगे। तो आइए जानते हैं इनके इस राशि परिवर्तन से किस राशि के जातकों पर कैसा प्रभाव पड़ने वाला है।
अपने घर से ही पाएँ महाकाल के रुद्राभिषेक का फल, 11 ब्राह्मणों से पूजन कराएँ समाप्त होगा अकाल मृत्यु का डर