Mars Transit 2021
- फोटो : Google
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार मंगल ग्रह को सबसे उग्र माना जाता है। नवग्रहों में मंगल को सेनापति का विशेष दर्जा दिया गया है। कहते है कि मंगल का शुभ होना जीवन में हर सफलता को प्राप्त करना । मंगल मनुष्य को साहसी बनाता है।
बता दे कि जेठ माह में मंगल का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इस परिवर्तन से कई राशियों पर कुछ मामलों में विशेष प्रभाव पड़ेगा।
2 जून 2021 यानी आज बुधवार के दिन चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे और वहां कुभ राशि में गुरु के साथ चंद्रमा की युति गजकेसरी योग बना रही है।
मंगल आज यानी 2 जून की सुबह 6 बजकर 49 मिनट पर मिथुन राशि की यात्रा समाप्त कर कर्क राशि में प्रवेश कर चुके है। यह भी कहा जाता है कि कर्क राशि मंगल की नीच संज्ञक राशि है और इस राशि में मंगल का गोचर 20 जुलाई 2021 की सायं 6 बजकर 52 मिनट तक रहेंगा। उसके बाद ये सिंह राशि की ओर प्रस्थान करेंगे।