Mangal Rashi Parivartan 2021 - नौंवों ग्रहों में ग्रहों के सेनापति कहे जाने वाले मंगल ग्रह (Mars) का राशि परिवर्तन (Transit) जल्द ही होने वाला है।ज्योतिष शास्त्र (Astrology) की दृष्टि से ग्रहों (Planets) का राशि परिवर्तन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रह जब अपनी राशि परिवर्तित करते हैं तो इसका कुछ ना कुछ प्रभाव (impact) हर राशि (zodiac) पर देखने को मिलता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन का जहां कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव होता हैं वही कुछ पर अशुभ प्रभाव देखने को मिलता है।
मंगल ग्रह को भूमि पुत्र ( Son of Earth) भी कहा जाता है और यह युद्ध (War) का देवता कहलाता है। ऊर्जा, शौर्य, पराक्रम, शक्ति, साहस, रक्त भूमि, भाई का स्वामी व कारक मंगल ज्योतिष शास्त्र में गतिशीलता और जीवन शक्ति का ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह 20 जुलाई (20 july) को राशि परिवर्तन करने वाले हैं। मंगल 20 जुलाई को सिंह राशि (Leo) में प्रवेश करेंगे जहां वो 6 सितंबर, 2021 तक विराजमान होंगे। जैसे कि हर ग्रह का राशि परिवर्तन किसी राशि के लिए शुभ तो किसी के लिए अशुभ परिणाम लाता है उसी प्रकार मंगल का राशि परिवर्तन भी कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव (good impact) डालेगा तो वहीं कुछ राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ने की सम्भावना है। उन राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं आपकी राशि के अनुसार ( according to zodiac signs) किन लोगों पर मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन डालेगा शुभ प्रभाव और किन्हें बरतनी होगी सावधानी।
गुप्त नवरात्रि की नवमी को कराएँ दुर्गा सप्तशती का अमूल्य पाठ - फ्री, अभी रजिस्टर करें