हमारी कुंडली में ग्रहों की स्थिति का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है। अगर इन ग्रहों का स्थान हमारे हमारी कुंडली में अच्छा होता है तो हमारा भाग्य सदैव हमारे हित में रहता है। वहीं दूसरी ओर अगर ये ग्रह हमारी कुंडली में कमज़ोर हों तो हमें इसका दुष्प्रभाव भी सहना पड़ता है। ये ग्रह समय समय पर एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इसका असर सिर्फ इन दो राशियों पर ही नहीं बल्कि सभी राशियों पर पड़ता है।
मंगल ग्रह की बात करें तो 20 जुलाई को संध्या 05 बजकर 15 मिनट पर इनका राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ये इस दिन सिंह राशि में गोचर होने वाले हैं और इसके पश्चात 6 सितंबर तक मंगल यहीं विराजित रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल को अन्य सभी ग्रहों का सेनापति माना जाता है। सभी ग्रहों के अपना अलग गुण होता है। मंगल को साहस, शक्ति, ऊर्जा, शौर्य, पराक्रम और गति का प्रतीक माना जाता है। इन्हें मेष राशि और वृश्चिक राशि का स्वामी कहा जाता है। कहते हैं कि मंगल की स्थिति से हम सभी के जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। तो आइए जानते हैं मंगल के इस राशि परिवर्तन से किस राशि पर कैसा प्रभाव पड़ने वाला है।
आपके जीवन की हर समस्या होगी पल भर में हल, बात करें एक्स्पर्ट्स से