मंत्र मन को एक जगह केंद्रित करने का काम करता है। मंत्र का सकारात्मक प्रभाव तुरंत रूप से देखने को मिलता है। कई बार संकट के समय में गैर जरूरी विचार कुछ ज्यादा ही प्रकट होते हैं। या गैर जरूरी विचार व्यक्ति की चिंता को बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि इन विचारों को नियंत्रित करने के लिए मंत्र का प्रयोग करके मन को शांत किया जाए। अनावश्यक विचारों को भी रोका जा सके, आप जिस भी ईश्वर की पूजा करते हैं उसका ध्यान करें और उनके नाम के मंत्र का यदि जाप करते हैं तो संकटकाल में आप अपने मस्तिक से गैर जरूरी विचारों को हटाने में सफल रहते हैं| मंत्र मन को एक सूत्र में बांधते हुए मन को शांत तथा केंद्रित करने में सहायता करता है। जिसके कारण स्वरूप मंत्रों की उपयोगिता और अधिक हो जाती है। आपको उन मंत्रों का जाप करना चाहिए जिस भी भगवान के प्रति आप आस्था रखते हैं। यह भी कहा जा सकता है कि मंत्र उस औषधि के रूप में कार्य करता है जो आपके मन को एक
तंत्र में बांधने का कार्य करता है। जानिए ऐसे कौन से प्रमुख मंत्र है जिनके माध्यम से आप अपने संकटकाल में मन को शांत रख सकते हैं और सभी रोग तथा संकटों से मुक्ति मिलती है।
विवाह को लेकर हो रही है चिंता ? जानें आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज, बस एक फ़ोन कॉल पर - अभी बात करें FREE