तुला राशि में सूर्य का प्रवेश हो चुका है। तुला राशि में सूर्य के प्रवेश होने से सिंह राशि के जातकों की धन में लाभ होने का योग बना हुआ है। इसके साथ ही इन राशि के जातकों को भी धन की वृद्धि होने वाली है।
ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार 17 अक्टूबर को तुला राशि में सूर्य का प्रवेश हो चुका है। तुला राशि में सूर्य अब 16 नवंबर 2021 तक विराजमान रहेंगे। ज्योतिष में तुला राशि को सूर्य की सबसे नीच राशि माना जाता है। सूर्य का इस राशि में प्रवेश करने से सूर्य की शक्ति क्षीण हो जाती है। बता दें सूर्यदेव को सभी ग्रहों का स्वामी कहा जाता है। ज्योतिषशास्त्र में राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। ये ग्रह हर 30 दिन में राशि बदलता है। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति करते हैं। कहा जाता है कि राशि परिवर्त का अन्य राशियों पर भी असर पड़ता है। इस बार सूर्य 17 अक्टूबर, रविवार को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर चुका है। सूर्य के तुला राशि में प्रवेश करने से ये तुला संक्रांति कहलाएगी। ऐसे में आइए जानते हैं तुला संक्रांति का महत्व तथा राशि परिवर्तन से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है और किसके लिए यह चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
किस राशि की आय में होने वाली है वृद्धि, पढ़िए यहाँ