हर जीव के लिए उसका निवास स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है।मनुष्य के लिए अपना घर होना सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। मनुष्य अपने निवास स्थान को साफ-सुथरा और सुसज्जित रखने का प्रयत्न करता है। घर को सुंदर बनाने के लिए घर के सामान को व्यवस्थित कर के रखता है।अपने घर को सुंदर बनाने के लिए हम कई प्रकार के वस्तुओं को अपने घर में लाते हैं। कई प्रकार के पौधों और सजावटी सामान से हम अपने घर को सजाते हैं। लेकिन घर को सुसज्जित करने के साथ-साथ हमें घर में सुख-शांति बनाए रखने के लिए वास्तु का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है। बहुत सी ऐसी चीज़ें हैं जिन्हें वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखना शुभ नहीं माना जाता है।
ऐसी चीज़ें जो घर में वास्तु दोष पैदा करती हैं, उनके घर में होने से घर की सुख-शांति भंग होने लगती है।वास्तु दोष घर में कलह का कारण बनती है। इसके अलावा घर में स्वास्थ संबंधी परेशानियां और आर्थिक समस्या भी आती है।
ऐसी चीजें जो घर में वास्तु दोष उत्पन्न करती हों उन्हें तुरंत ही घर से बाहर निकाल देना चाहिए। इन वस्तुओं का घर में वास आपको दरिद्रता की ओर ले जाती हैं। अब बात आती है की आप जानेंगे कैसे कि आपके घर कि कौन सी वस्तु वास्तु शास्त्र के अनुसार अनुकूल नहीं है।
इसलिए हम आज आपके लिए ले कर आए हैं उन चीज़ों के बारे में जानकारी जो वास्तु के हिसाब से आपके घर के लिए ठीक नहीं है और आपकी उन्नति के मार्ग में रोड़ा बन सकती है-
प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी सफलता की क्या संभावनाएं हैं? पूछे देश के प्रतिष्ठित ज्योतिषियों से