मानते हैं कि इस महीने में भगवान शंकर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाए तो वह अत्यंत प्रसन्न होते हैं और आप जो भी चाहते हैं वो सभी कामनाओं की पूर्ति होती है।
आइए जानते हैं सावन में कितने सोमवार होंगे और कब-कब पड़ेंगे ?
यह महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। यह महीना काफी उत्सवभरा होता है क्योंकि इस महीने अनेकों त्योहार पड़ते हैं। इस महीने में भगवान शिव का पूजन विशेष फलदायी होता है। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं , खासतौर से सावन के सोमवार को की गई पूजा, व्रत, उपाय तुरन्त फल प्रदान करने वाले कहे गए हैं। भगवान शिव और मां पार्वती की एक साथ पूजा करने से सौभाग्य का वरदान मिलता है और आर्थिक कष्ट दूर हो जाते हैं।सोमवार के दिन कांवड़िए भगवान शिव जी का जलाभिषेक करते हैं।
इस साल सावन का पवित्र महीना 25 जुलाई 2021 रविवार के दिन है। रविवार को श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस दिन शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन आयुष्मान योग बन रहा है। चंद्रमा इस दिन मकर राशि में विराजमान रहेगा।
देखिए अपनी जन्म कुण्डली जो दिखाएगी भाग्योदय का रास्ता, यहाँ क्लिक करें