कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की लंबी आयु के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस वर्ष ये व्रत 24 अक्टूबर 2021 को रखा जाएगा। ये व्रत बहुत कठिन माना जाता है , क्योंकि सूर्योदय से पहले ये व्रत शुरू हो जाता है और पूरे दिन निर्जला व्रत रखने के बाद रात को चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत खोला जाता है।
करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के बहुत महत्वपूर्ण होता है।
महिलाएं ये व्रत अपने सुहाग की लंबी आयु के लिए रखती हैं। ये व्रत बहुत नियम और सावधानी के साथ किया जाता है।
पूजा विधि
प्रातः सूर्योदय होने से पहले उठकर स्नान कर लें। इसके पश्चात सरगी के रूप में मिला हुआ भोजन ग्रहण करके पानी पिएं और गणेश जी की पूजा करके निर्जला व्रत रहने का संकल्प लें। इसके बाद चंद्र दर्शन से पहले ना तो कुछ खाना है और ना ही पीना है।
पूजा के लिए शाम को एक मिट्टी की वेदी पर सभी देवताओं की स्थापना कर इसमें करवा रखें। एक थाली में धूप, दीप, चंदन, रोली सिंदूर रखे और घी का दीपक जलाएं। पूजा चांद निकलने में एक घंटे पहले हो शुरू कर दें। इसके बाद चांद के दर्शन कर व्रत खोलें।
आपके स्वभाव से लेकर भविष्य तक का हाल बताएगी आपकी जन्म कुंडली, देखिए यहाँ