बृहस्पति अर्थात गुरु ग्रह अब कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहा है। आगमी 20 नवंबर,2021 को सुबह 11:23 पर गुरु ग्रह कुंभ में गोचर करेगा। इससे पहले सोमवार, 18 अक्टूबर,2021 को सुबह 11 बजकर 39 मिनट पर बृहस्पति ग्रह ने मकर राशि में प्रवेश किया था। गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसकी वजह यह है कि गुरु ग्रह का एक राशि पर पूरे 12 महीने तक असर रहता है।
बृहस्पति या गुरु ग्रह को ग्रहों में सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है। इस ग्रह को गैस का दानव भी कहा गया है। इसे अंग्रेज़ी में जुपिटर बुलाया जाता है। बृहस्पति ग्रह किसी भी नकारात्मक परिस्थिति को सकारात्मक परिस्थिति में बदल देता है। अगर आपकी शादी में अर्चन आ रही है, नौकरी में सफलता नहीं मिल पा रही हो,स्वास्थ्य समस्या हो, घर या प्रॉपर्टी से जुड़ा मामला हो…किसी भी चीज से संबंधित मामले में अगर आप पर बृहस्पति की कृपा रहती है तो आपका काम तुरंत हो जाता है।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार
गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। इससे राशियों के आने वाले भविष्य में भी भारी बदलाव होते हैं। आइए जानते हैं एक एक करके सभी राशियों के बारे में की उनपर क्या असर पड़ेगा।
कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार में कराएं 365 दीपों का महादान एवं ब्राह्मण भोज, होगी दस महायज्ञों के समान पुण्य की प्राप्ति