गरुड़ पुराण संसार के पालनकर्ता
भगवान विष्णु को समर्पित पुराण है। इसमें भगवान विष्णु की भक्ति की महिमा को प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा जीवन को बेहतर बनाने के लिए उसमें कई नीतियों का भी उल्लेख किया गया है। गरुण पुराण में ऐसे कई कामों का उल्लेख किया गया है, जो जीवन की दुखमय भी बना सकती है और सुखों का द्वार भी खोल सकती हैं। कहा जाता है कि इस पुराण में लिखी गई सभी बातें स्वयं नारायण अपने वाहन गरुण को बताई थीं। जब गरुड़ ने जीवन और मृत्यु के बारे में कुछ सवाल किए, तो नारायण ने गरुण को जीवन का सार बताया था।
लोगों के जीवन को सुखमय बनाना है उद्देश्य
गरुण पुराण में उल्लेखित हर एक बात का उद्देश्य केवल मानव जीवन को सुखमय बनाना है। इसमें बताई गई है नीति और नियमों का पालन करके मनुष्य मृत्यु के बाद सद्गति प्राप्त कर सकता है। आज हम आपको गरुण पुराण में बताई गई कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो व्यक्ति के जीवन में कभी परेशानियों का अंत नहीं होने देती हैं -
घमंड करने वाले मनुष्य का पतन सुनिश्चित
यदि कोई व्यक्ति घमंड करता है, तो वक्त के साथ ये घमंड बढ़ता चला जाता है, जिससे उसकी सोच छोटी हो जाती है और वह दूसरों का अपमान करने से भी नहीं चूकता। अक्सर ऐसी जोश में गलत निर्णय ले लेते हैं। तब उनके पतन का रास्ता सुनिश्चित हो जाता है।
नवरात्रि स्पेशल - 7 दिन, 7 शक्तिपीठ में श्रृंगार पूजा : 7 - 13 अक्टूबर