गरुड़ पुराण को भगवान
विष्णु द्वारा कहा गया है। इसे महापुराण भी कहा गया है, ये हिन्दू धर्म का प्रसिद्ध धार्मिक ग्रन्थ है। इसमें स्वर्ग, नर्क के साथ नीति, पाप, पुण्य, धर्म का भी वर्णन है। इसमें जीवन से लेकर मृत्यु के बाद तक के सभी रहस्य बताए गए हैं। इसे वैष्णव पुराण कहते हैं क्योंकि इसके देव स्वयं भगवान विष्णु हैं। गरुड़ भगवान विष्णु का वाहन है मान्यता है कि गरुड़ ने लोगों के जीवन, मृत्यु, यमलोक, परलोक से जुड़े कई प्रश्न पूछे और इन सबके जवाब स्वयं भगवान विष्णु ने दिए।
गरुड़ के प्रश्न एवं भगवान विष्णु के जो उत्तर हैं उसका संकलन ही गरुड़ पुराण है। जीवन को पापमुक्त एवं सही तरीके से जीने के निर्देशों का वर्णन भी गरुड़ पुराण में है। इसमें ये भी बताया गया है कि आपके द्वारा किये गए पापों के क्या फल निश्चित किये गए हैं एवं वो काम जिससे आपको यातनाएं सहनी पड़ सकती हैं वो न करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे कार्यों का भी वर्णन है जिससे व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। हिन्दू धर्म के 18 पुराणों में इसका विशेष स्थान है। इसमें लिखे उपदेशों के अनुसरण से जीवन को सरल एवं पापमुक्त बनाया जा सकता है। आइये जानते हैं कुछ ऐसे कार्यों के बारे में जिससे सद्गति की प्राप्ति होती है।
जीवन के संकटों से बचने हेतु जाने अपने ग्रहों की चाल, देखें जन्म कुंडली