हिंदू धर्म में हर देवी देवताओं के अपने अपने पसंदीदा फूल और पत्तियां होते हैं। जिन्हें श्रद्धालु श्रद्धा से अर्पित कर भगवान को प्रसन्न करते हैं। ऐसे में ही भगवान शिव को प्रिय शमी का पत्ता भगवान श्री गणेश को भी अति प्रिय है। माना जाता है कि हर बुधवार को भगवान श्री गणेश को शमी का पत्ता चढ़ाने से गणपति बप्पा प्रसन्न रहते हैं और घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है।
शमी के पत्ते चढ़ाते समय इस मंत्र का जप करें।
1.त्प्रियाणि सुपुष्पाणि कोमलानि शुभानि वै।
शमी दलानि हेरम्ब गृहाण गणनायक।।
2.सुमुखाय नमः।
शमी का पत्ता श्री गणेश को उतना ही प्रिय है जितना कि दुर्वा को गणेश जी का प्रिय माना जाता है। यह इसलिए भी है क्योंकि माना जाता है कि सभी के पेड़ पर शिव जी का वास होता है। इसलिए शमी के पत्ते भगवान श्री गणेश को प्रिय होने का यह भी एक कारण है। माना जाता है कि गणेश चतुर्थी के उत्सव के दौरान जो भी व्यक्ति शमी का पत्ता भगवान श्री गणेश को अर्पित करता है उस से प्रसन्न होकर भगवान श्री गणेश उसके घर में सुख और समृद्धि प्रदान करते हैं। साथ ही साथ उस व्यक्ति को तेज बुद्धि होने का आशीर्वाद देते हैं।
धन संबंधी परेशानियां होती हैं दूर
शास्त्रों में माना जाता है कि रोज शमी का पत्ता भगवान गणेश को चढ़ाने से धन संबंधी परेशानी दूर हो जाती है और लोगों के जीवन में समृद्धि आती है। जिससे जीवन और घर दोनों में खुशनुमा माहौल बनता है।
काशी दुर्ग विनायक मंदिर में पाँच ब्राह्मणों द्वारा विनायक चतुर्थी पर कराएँ 108 अथर्वशीर्ष पाठ और दूर्बा सहस्त्रार्चन, बरसेगी गणपति की कृपा ही कृपा -10 सितम्बर, 2021