गणपति बप्पा के स्वागत के लिए भक्त बेताब हैं। लोगों में एक अलग उत्साह है। यह पर्व 10 सितम्बर 2021, दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। लोग अपनी श्रद्धा के अनुसार गणेश जी को अपने घर लाते हैं, सहृदय पूजा करते हैं अलग अलग व्यंजनों से भोग लगाते हैं, नाचते गाते हुए गणपति विसर्जन करते हैं और अगले वर्ष फिर से आने की प्रार्थना करते हैं। सड़कों पर एक अलग रौनक होती है हालांकि कोरोना महामारी के कारण पिछले वर्ष यह पर्व नही मनाया गया था लेकिन लोगों ने श्रद्धापूर्वक अपने घर पर गणेश जी की स्थापना की थी और सारे कोरोना संबंधी नियमों का पालन करते हुए विसर्जन किया था। 10 सितम्बर से यह पर्व शुरू होगा और धूमधाम से 19 सितम्बर को अनंत चतुर्दशी के दिन लोग बप्पा का विसर्जन करेंगे। इस अवधि में गणपति बप्पा की कृपा से कई राशि वाले लोग मालामाल होने वाले हैं उनकी राशि में गणेश जी शुभ योग लेकर आएंगे।गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश के घर आगमन से पहले आपको कई सारी बातें ध्यान में रखनी होंगी जो आपको गणेश उत्सव के समय नहीं करनी हैं क्योंकि ये बिलकुल ही वर्जित होंगी। आगे बढ़ते हुए हम जानेंगे कि क्या काम नहीं करने चाहिए
ललिता सप्तमी को ललिता सहस्त्रनाम स्तोत्र के पाठ से लक्ष्मी माँ की बरसेगी अपार कृपा, - 13 सितम्बर, 2021