चीन का
फेंगशुई वास्तुशास्त्र जितना वहां लोकप्रिय है उसका उतना ही महत्व भारत में भी है। इसके अनुसार उन चीजों को घर में रखने का पता चलता है जिससे घर में सुख समृद्धि आती है और इसके आसान उपायों द्वारा घर एवं जीवन में शांति बनी रहती है। इसके अनुसार कुछ पवित्र चीजों को घर में रखने से आर्थिक संपन्नता भी आती है। आज हम पढ़ेंगे फेंगशुई सुनहरी बोट के बारे में, इसको रखने से किस प्रकार का प्रभाव पड़ता है और क्या लाभ होते हैं। फेंगशुई नाम का अर्थ वायु एवं जल से है, इसका भी आधार पंचतत्वों से जुड़ा है। इस बोट के अनेक प्रकार हैं पर ड्रैगन एवं शिप का आकार प्रचलित है। इसे बेहद प्रभावशाली माना जाता है, ये आर्थिक समस्याओं को दूर करने में सहायक है। इसको स्थापित करने की सलाह उनको दी जाती है जो आर्थिक विवादों से या समस्याओं से परेशान होते हैं। मान्यता है कि कठिन परिश्रम के बाद भी घर की आर्थिक समस्याएं नही दूर हो रही है, आपके प्रयास सफल नही हो रहे हैं तो इस आसान उपाय से धनलाभ की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। ये ऐसे उपाय है जिन्हें सभी लोग आसानी से कर सकते हैं। ये सुलभ एवं प्रभावशाली उपाय हैं जिनके माध्यम से घर या दफ्तर में सभी रूप से संपन्नता बनी रहती है।
इस पितृ पक्ष, 15 दिवसीय शक्ति समय में गया में अर्पित करें नित्य तर्पण, पितरों के आशीर्वाद से बदलेगी किस्मत : 20 सितम्बर - 6 अक्टूबर 2021