हम सभी सोते वक़्त सपने देखते हैं। ये सपने विभिन्न प्रकार के होते हैं। जैसे कुछ सपने बहुत खूबसूरत होते हैं तो कुछ बुरे। कहते हैं कि हम दिन भर में जो भी कार्य करते हैं वही हमें रात में सपने के रूप में दिखता है। अपितु कई बार हमें ऐसे सपने भी आते हैं जिनका हमारे दिनचर्या से कोई लेना देना नहीं होता है। ऐसे में हम ये समझ नहीं पाते हैं कि हमें ये सपने क्यों आ रहे हैं। हम इनपर ज़्यादा ध्यान नहीं देते हैं और जल्द ही हम इन सपनों के बारे में भूल जाते हैं। मगर क्या आपको पता है कि हो सकता है इन सपनों के पीछे कोई ज़रूरी बात छिपी हो?
जी हां! स्वप्न शास्त्र में इस विषय पर अच्छे से व्याख्या की गई है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार व्यक्ति कई बार जो स्वप्न देखता है वो सांकेतिक होते हैं। तात्पर्य है कि व्यक्ति के सपने कई बार उसके जीवन से जुड़े किसी चीज़ या किसी घटना के बारे में संकेत दे रहे हों। हर सपना कोई संकेत दे रहा हो ये आवश्यक नहीं है मगर स्वप्न शास्त्र में कुछ विशेष तरह के सपनों के विषय में बताया गया है। इसमें बताया गया है कि किस प्रकार के सपने किस चीज़ की ओर संकेत करते हैं। आज हम बात करेंगे ऐसे ही कुछ सपनों के बारे में जो व्यक्ति के जीवन में आर्थिक लाभ की ओर संकेत करते हैं। यदि आप सपने में इन चीज़ों को देखते हैं तो समझ जाएं की जल्दी ही आपको धन लाभ होने वाला है।
जन्माष्टमी स्पेशल : वृन्दावन बिहारी जी का माखन मिश्री भोग