राशिफल व्यक्ति को उसके आने वाले कल के बारे में बताया जाता है। यह एक प्रकार की गणना होती है जो व्यक्ति की राशि से मदद की जाती है। किसी भी दिन की शुरूआत होने पर इन्सान के मन में यही सवाल होता है कि उसका आज का दिन कैसा गुजरेगा। यह चिंता उसे बीती रात से होती है कि आने वाला दिन न जाने कौन सा परेशानियां या कौन सा खुशियां लेकर आने वाला होगा। अगर लोगों का बस चले तो वह भविष्य में क्या होगा इसकता पता ज ही कर लें और आने वाली समस्याओं का हल भी ढूंढ लें।
लेकिन जैसा की हम सभी जानते हैं प्रकृति में हर चीज़ संतुलित है और सब कुछ एक व्यवस्थित ढंग से चलती है। लेकिन कहते है न कि कुछ भी असंभव नहीं होता है। अपने भविष्य की जानकारी हासिल करने के लिए मानव जाति ने ढेरों शोध किए जिसके बाद यह निष्कर्ष निकला की किसी मनुष्य का भविष्य आकाश में स्थित ग्रहों से जुड़े तथ्यों और खासकर उसकी राशि में छुपा होता है। राशि की मदद से किसी व्यक्ति से जुड़े ग्रह, नक्षत्रों का उसके जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव का पता आसानी से लगाया जा सकता है। लेकिन भविष्यफल की गणना वही मनुष्य निकाल सकता है जिसे ग्रह, नक्षत्र, सूर्य, चन्द्रमा आदि कि जानकारी हो इसीलिए राशिफल निकालने का काम ज्योतिष द्वारा किया जाता है। जैसा कि विदित ही है, ज्योतिष एक प्राचीन विद्या है जिसमें ग्रह व नक्षत्र की चाल या प्रभाव से मनुष्य जीवन के भविष्य का अध्ययन किया जाता है।
सौभाग्य और आरोग्य के लिए सावन शिवरात्रि पर अमरनाथ में कराएं महारुद्राभिषेक