राशिफल संस्कृत के दो शब्दों से बना है–राशि और फल। अतः नाम से ही स्पष्ट है कि राशि के आधार पर की गई भविष्यवाणियाँ राशिफल कहलाती हैं। इसे हम अंग्रेज़ी में होरोस्कोप के नाम से जानते हैं। होरोस्कोप एक ग्रीक शब्द होरा (समय) और स्कोप (दृश्य) से लिया गया है। प्रायः लोग अपने दिन की शुरुआत में दैनिक भविष्यफल पढ़ते हैं, जिसे आज का राशिफल भी कहा जाता है। यह आपको दिन में संभावित घटनाओं की जानकारी देता है। आगे हम इस बारे में विस्तार से बात करेंगे।
राशिफल एक ज्योतिष गणना है जो कि सूर्य, चन्द्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति से सम्बंधित पहलुओं को हमारे सामने दर्शाता है। सामान्य तौर पर ज्योतिष किसी व्यक्ति के भविष्य को समझने के लिए ग्रहों की स्थिति और तिथियों को देखते हैं। राशिफल हमारी राशि पर आधारित होती है। जीवन में क्या अच्छा और क्या बुरा होगा इस बात को जानने में राशि बहुत उपयोगी होती है।
तो आइए जानते है शुक्रवार का दिन किन राशि के जातकों को लाभ देने वाला है, किसे कर्ज से राहत मिल सकती है, कैसी रहेगी आपकी सेहत, कारोबार में फायदा होगा या नुकसान, छात्रों के लिए कैसा रहेगा दिन, कैसे रहने वाली है आपकी लव लाईफ और किस पर बरसेगी मां लक्ष्मी जी की कृपा-
अपने घर से ही पाएँ महाकाल के रुद्राभिषेक का फल, 11 ब्राह्मणों से पूजन कराएँ समाप्त होगा अकाल मृत्यु का डर