Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य कलअर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ और रणनीतिकार के रूप में जाने जाते हैं। यह एक श्रेष्ठ विद्वान होने के साथ-साथ एक कुशल मार्गदर्शक भी थे। इन्हांेने अपनी शिक्षा विश्व प्रसिद्ध तक्षशिला विद्यालय से पूरी की। एवं शिक्षक के रूप में यहां पर बच्चों को पढ़ाया करते थे। साथ हीं वह शिक्षा के अलावा बच्चों को नैतिक ज्ञान से भी अवगत कराते थें। चाणक्य ने अपने जीवन में कई किताबे और ग्रंथ लिखे थें। जिसे आज भी लोग पढ़ने में दिलचस्पी लेते हैं। चाणक्य की नीतिशास्त्र पढ़ना हर लोग पसंद करते हैं। क्योंकि उन्होंने अपनी पुस्तक में जीवन से जुड़ी हर तथ्यों को उद्धृत किया है। आम जीवन से संबंधित सारी परेशानियोें के हल का संकलन उनके कितब में मौजूद है। ऐसे में कोई व्यक्ति यदि अपने जीवनकाल में नीतिशास्त्र में लिखी बातों पर अमल करता है तो वह सदैव सुखी रहता है। एवं जीवन में एक सफल व्यक्ति बन जाता है। नीतिशास्त्र में चाणक्य ने बताया है कि ऐसी कौन सी आदतें हैं जो व्यक्ति के व्यक्तित्व को बूरी तरह से प्रभावित करती हैं। और किस लक्षण से उन्हें सफल होने का एक मौका तक नहीं देती हैं। आचार्य ने नीतिशास्त्र में ऐसे कई बातों का जिक्र किया है, जिसका पालन करके मनुष्य सुखी और कामयाब जीवन व्यतीत कर सकता है। चाणक्य के अनुसार जब कोई व्यक्ति गलत मार्ग पर चलता है या बूरी बातों का अनुसरण करता है, वह व्यक्ति कभी सफल नहीं हो पाता। उनका मानना था कि मनुष्य तभी महान या सफल हो सकता है जब वह अवगुणों का त्याग कर सद्गुणों को अपनाता लेता है। अपने जीवन में अगर आप भी सफल होना चाहते हैं तो इन आदतों का करें त्याग। आइए आपको बताते हैं उन आदतों के बारे में।
जानिए शुक्र के प्रभाव से वृषभ राशि को कैसे होगी आय में बढ़ोत्तरी