Aashadh Gupt Navratri 2021: इस वर्ष गुप्त नवरात्रि 11 जुलाई 2000 के 2021 दिन रविवार से प्रारंभ होगी। जोकि 18 जुलाई 2021, दिन रविवार तक रहेगी। हिंदू पंचांग के अनुसार गुप्त नवरात्रि आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष के प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ हो जाता है। जैसा कि चैत्र और शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा की नौ अलग-अलग रूपों की आराधना करते हैं । ठीक वैसे ही गुप्त नवरात्रि में भी दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस गुप्त नवरात्रि में मां तारा देवी, मां त्रिपुर सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां कालीके, माता चित्रमस्ता, मां धूमावती, माता बगलामुखी, मां मातंगी, मां त्रिपुर भैरवी, और मां कमला देवी की पूजा होती है। आइए जानते हैं इस वर्ष के आषाढ़ गुप्त नवरात्रि के प्रारम्भ और समापन का शुभ मुहूर्त के बारे में साथ ही पूजन सामग्री और विधि के बारे में विस्तार से।
कलश स्थापना का दिन व मुहूर्त
दिन (Day): 11जुलाई2021, रविवार
शुभ मुहूर्त प्रारम्भ: सुबह 5:31 बजे से
शुभ मुहूर्त समाप्ति: सुबह 07:47 तक
अवधि: 2 घंटे 16 मिनट तक।
प्रतिपदा तिथि की मुहूर्त
दिन: 10 जुलाई 2021, शनिवार
प्रारंभ: सुबह 07:47, 10 जुलाई से
समाप्ति: सुबह 07:47, 11 जुलाई तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:59 से
समाप्ति: 12:54 तक।
शनि की कुदृष्टि से बचने के लिए जानें उनके जीवन के अनजाने तथ्य, क्लिक करें