केवल भारतवर्ष में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में आचार्य चाणक्य को एक विद्वान माना जाता है। चाणक्य की नीतियाँ दुनिया भर मिस्टर प्रशिद्ध है।आचार्य चाणक्य एक बेहतरीन गुरु थे और अपनी शिक्षा से उन्होंने ना सिर्फ अपने शिष्यों का बल्कि कई लोगों के जीवन को दिशा दी है। आज भी लोग चाणक्य नीति में लिखी बातों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करते हैं।
आचार्य चाणक्य का जीवन संघर्षों से भरा हुआ था लेकिन उन्होंने अपने जीवन में कभी हार नहीं मानी। उन्होंने हर चुनौती का डटकर सामना किया और हमेशा अपनी समस्याओं में सीख ढूंढने की कोशिश की। यही सीख उन्होंने दूसरों को भी दी। नंद वंश के पतन और मौर्य साम्राज्य के उदय का प्रमुख कारण चाणक्य ही माने जाते हैं। अपनी सूझ बूझ और कुशल राजनैतिक नीतियों के माध्यम से उन्होंने अभिमानी राजा धनानंद को सबक़ सिखाया और प्रजा को चंद्रगुप्त मौर्य के रूप में एक योग्य और कुशल शासक दे कर उनका उद्धार किया। कहते हैं अगर आप आचार्य चाणक्य की बताई गई बातों का पालन करते हैं तो आप जीवन में सफलता की ओर बढ़ते हैं। चाणक्य के द्वारा कही गयी बातें आज के दौर में भी सार्थक सिद्ध होती हैं, तो आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य द्वारा कही गई ऐसी ही कुछ महत्वपूर्ण बातें।
यहाँ करें क्लिक और जानें, कौन सी राशि के साथी देते हैं सम्बन्धों से अधिक धन को महत्व