वास्तु शास्त्र के मुताबिक इन 10 रंगों में छुपा है सुख-समृद्धि का राज
- फोटो : google
वास्तु में रंगों के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों का बहुत अधिक महत्व होता है। इसके अतिरिक्त वास्तु के अनुसार अगर घर में इस्तमाल किए गए रंगों का चुनाव किया जाए तो आपकी सारी समस्याएं समाप्त हो सकती हैं। और अगर ऐसा न हो तो इसके उलटे परिणाम भी भूगतने पड़ सकते हैं। रंगों के प्रभाव से घर और जीवन में नकारात्मक शक्तियां दूर रहती हैं और सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है। हर किसी के जीवन पर हर रंग के अपने अच्छे और बुरे प्रभाव होते हैं। जिनके बारे में जानने से जातक के जीवन में सदेव सुख शांति और समृद्धि का संचार होता रहेगा। रंग, चित्र और वस्तुएँ शक्तिशाली सक्रियकर्ता हैं जिनका उपयोग वास्तु में परिसर की ऊर्जा को बढ़ाने के साथ-साथ वास्तु दोषों को ठीक करने के लिए किया जाता है। जब विभिन्न रंग जातक के संपर्क में आते हैं, तो मनुष्य अपनी मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक स्थिति में परिवर्तन का अनुभव करता हैं। जिससे उर्जा का संचार होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में इस्तमाल किए गए रंगों से घर का माहौल हल्का होता हैं। और बेचैनी एवं तनाव दूर करने में सहायक होता हैं। आज हम आपको ऐसे ही 10 रंगों की जानकारी देंगे। जिनके उपयोग से आपके जीवन में शत प्रतिशत सुख समृद्धि की वर्षा होगी और हर प्रकार की नकारात्मकता दूर हो जाएगी।