माता दुर्गा को लाल रंग बेहद प्रिय हैं तो इन 9 दिनों में मातारानी की पूजा में लाल रंग के फूल चढ़ाएं और माता को लाल चुन्नी चढ़ाएं या लाल रंग के वस्त्र पहनाएं। माता की चौकी पर लाल कपड़ा बिछाना चाहिए क्योंकि यह समृद्धि और अच्छे भाग्य का प्रतीक माना जाता है। लाल रंग शरीर में ऊर्जा का संचार करता है तथा यह हमारे कार्य करने की क्षमता को भी बढ़ाता है। नवरात्रि में माता के विशेष श्रृंगार भी कर सकते हैं, यह मां को अति प्रिय होता है। अगर संभव हो तो खुद भी लाल रंग के वस्त्र पहनकर सच्चे मन से पूजा करें। घर के मुख्य दरवाजे पर पूजा से पहले हर रोज रोली से स्वातिक बनाएं। रोली से स्वास्तिक बनाने पर शुक्र और सूर्य ग्रह जीवन में सकारात्मकता लाते हैं। नवरात्रि में नौ दिन तक मां के सामने अखंड ज्योति भी जला सकते हैं। ध्यान रहे की अगर आप अखंड ज्योति जलाने का प्रण ले चुके हैं तो ज्योति नौ दिनों तक जलती रहनी चाहिए। माता को प्रसन्न करने के लिए पूजा करने के बाद दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ कर सकते हैं। यदि दुर्गा सप्तशती का पाठ नहीं कर सकते हैं तो कम से कम ‘ओम ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे’ की एक माला हर रोज अवश्य करें।
नवरात्रि पर कन्या पूजन से होंगी मां प्रसन्न, करेंगी सभी मनोकामनाएं पूरी : 13 अक्टूबर 2021- Navratri Kanya Pujan 2021