myjyotish

6386786122

   whatsapp

6386786122

Whatsup
  • Login

  • Cart

  • wallet

    Wallet

विज्ञापन
विज्ञापन
Home ›   Live ›   Blogs Hindi ›   Chandra Grahan 26 May 2021 LIVE Updates: Moon Lunar Eclipse Time Date Significance Live Updates Today

Chandra Grahan 2021 LIVE Updates : आज लगने जा रहा है साल का पहला चंद्रग्रहण, जानें इससे जुड़ी ख़ास बातें

Myjyotish Expert Updated 26 May 2021 05:01 PM IST
Chandra Grahan 26 May 2021 LIVE Updates: Moon Lunar Eclipse Time Date Significance Live Updates Today
चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 लाइव अपडेट - फोटो : Google

खास बातें

Chandra Grahan 2021 LIVE Updates : आज साल का पहला चंद्र ग्रहण है। यह चंद्र ग्रहण 3 घंटे के लिए पूरे विश्व में लगेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज ही के दिन बुद्ध पूर्णिमा भी है। आज के चंद्र ग्रहण में अनुराधा नक्षत्र जो कि शनिदेव का नक्षत्र भी है। यह उसमें पड़ेगा और वृश्चिक राशि में चंद्रमा का गोचर रहेगा। इसके बाद साल का दूसरा और आखिरी ग्रहण 19 नवंबर को लगेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, 26 मई के दिन दोपहर 2 बजकर 17 मिनट से शुरू होकर यह ग्रहण शाम 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा। 

लाइव अपडेट

05:05 PM, 26-May-2021

क्या दिल्ली-एनसीआर में दिखाई देगा चंद्रग्रहण?

नहीं, दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसे महानगरों में आज का चंद्रग्रहण नहीं दिखेगा क्योंकि ग्रहण चरण के दौरान इन स्थानों पर चंद्रमा क्षितिज से नीचे होगा। अधिकांश देश को एक उपछाया ग्रहण से संतुष्ट होना होगा, जो कि नग्न आंखों से बहुत अधिक दिखाई नहीं देता है, जब चंद्रमा पृथ्वी के थोड़े छाया वाले क्षेत्र से गुजरता है ।
 
04:50 PM, 26-May-2021

यह सुपरमून क्यों कहलाता है ?

चंद्रमा का रंग सूर्य ग्रहण और सूर्यास्त का परिणाम है जो पृथ्वी के वायुमंडल में ग्रहण किए गए चंद्रमा की सतह पर प्रक्षेपित होता है। चंद्रमा अपने पूर्ण रूप से 220,000 मील (357,460 किलोमीटर) से अधिक दूर होगा। यह निकटता है, एक पूर्णिमा के साथ मिलकर, जो इसे सुपरमून के रूप में योग्य बनाती है, जिससे यह आकाश में थोड़ा बड़ा और अधिक चमकदार दिखाई देता है।
 
04:35 PM, 26-May-2021

मीन राशि पर ग्रहण का प्रभाव

इस राशि के जातक पर स्वास्थ्य खराब होने के संकेत है। वाद-विवाद होने से जहां तक हो सके बचें। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। धन लाभ के योग बनेंगे।

 
04:20 PM, 26-May-2021

कुम्भ राशि पर ग्रहण का प्रभाव

आज आप के भाग्य में कष्टों को करना लिखा है। व्यापार में हानि होने की संभावना है, इसलिए कोई भी काम करने से पहले एक बार विचार जरूर करें और साथ ही मता को कष्ट मिलने के उम्मीद, लेकिन इन सब के बीच आपको भूमि, वाहन से लाभ मिलने की उम्मीद है।

 
04:05 PM, 26-May-2021

मकर राशि पर ग्रहण का प्रभाव

इस राशि के जातक में धन के लाभ रहेगा। जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और साथ ही संतान सुख मिलने की उम्मीद होगी। आज आप का भाग्य साथ देगा।

 
03:50 PM, 26-May-2021

धनु राशि पर ग्रहण का प्रभाव

आप इस राशि के लोग अपनी वाणी पर जितना हो सके उतना नियंत्रण रखें, ये आप के लिए सही रहेगा और साथ ही अपने खर्चों पर भी नहीं तो आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और शत्रुओं पर विजय मिलेगी।
03:35 PM, 26-May-2021

वृश्चिक राशि पर ग्रहण का प्रभाव :

आज आप को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए भगवान की भक्ति में लीन रहने की कोशिश करें सफलता अवश्य मिलेगी।

 
03:20 PM, 26-May-2021

तुला राशि पर ग्रहण का प्रभाव

तुला राशि को जातक पर स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव रहेंगे और साथ ही धन की प्राप्ति होगी।

 
03:05 PM, 26-May-2021

कन्या राशि पर ग्रहण का प्रभाव : 

कन्या राशि को लोगों के लिए नौकरी में वृद्धि और स्थिरता प्राप्त होगी। धन संबंध में मजबूती रहेगी। धर्य से कार्य करें और साथ ही मेहनत अधिक करना पड़ेगा, लेकिन आमदनी कम ही रहेगी। हर तरह के कार्य में सफलता प्राप्त होगी।

 
02:50 PM, 26-May-2021

सिंह राशि पर ग्रहण का प्रभाव : 


आज ग्रहण आप के लिए अच्छे प्रभाव लेकर आएगा। यह समय आप के रिश्तों के लिए उत्तम है। व्यापार में सफलता मिलेगी। छोटे-मोटी आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आप नौकरी में सफलता मिलेगी।


 
02:35 PM, 26-May-2021

कर्क राशि पर ग्रहण का प्रभाव : 


इस समय आप भगवान की भक्ति में ध्यान रखेंगे और मानसिक तनाव से बचेंगे। नौकरी या व्यापार में अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद हैं। आज आप ऊॅं शब्द का उच्चारण करते रहने से मन शांत रहेगा।
02:20 PM, 26-May-2021

मिथुन राशि पर ग्रहण का प्रभाव :


मिथुन राशि के लोगों में खर्चों में थोड़ी कटौती रहेगी और साथ ही धन लाभ भी बना रहेगा। अपने शत्रु पर सफलता मिलेगी। परिश्रम अधिक करने से सफल जरूर होंगे। 

 
02:05 PM, 26-May-2021
वृषभ राशि पर ग्रहण का प्रभाव  :
इस राशि के लोगों को शारीरिक बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में अशांति हो सकती है लेकिन संयम बनाए रखें और किसी को कठोर शब्द से ना बात करें। आज आप के रुके हुए कार्य में शुरू होंगे। 

 
01:50 PM, 26-May-2021

मेष राशि पर ग्रहण का प्रभाव  :


इस राशि के लोग धन निवेश से बचे, आर्थिक रूप से सचेत रहें। नौकरी में उथल - पुथल का सामना करना पड़ सकता है परन्तु अंत तक सब ठीक हो जाएगा। आज आपके सरकारी मामले सुलझ सकते हैं। 
01:35 PM, 26-May-2021

राशियों में ग्रहण का प्रभाव-


आज चंद्रग्रहण का प्रभाव वृश्चिक राशि में लगेगा। ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव इसी राशि में देखा जाएगा। आपसी मतभेद बढ़ेगे, मानसिक परेशानियां रहेंगी। इस अवधि में इस राशि के जातकों को चंद्र ग्रहण से जुड़े मंत्रों का जाप करना चाहिए जिसे  ग्रहण के अशुभ प्रभावों को कम किया जा सकता है।
 
  • 100% Authentic
  • Payment Protection
  • Privacy Protection
  • Help & Support


फ्री टूल्स

Disclaimer

अपनी वेबसाइट पर हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर अनुभव प्रदान कर सकें, वेबसाइट के ट्रैफिक का विश्लेषण कर सकें, कॉन्टेंट व्यक्तिगत तरीके से पेश कर सकें और हमारे पार्टनर्स, जैसे की Google, और सोशल मीडिया साइट्स, जैसे की Facebook, के साथ लक्षित विज्ञापन पेश करने के लिए उपयोग कर सकें। साथ ही, अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms and Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।

Agree
X