वृष राशि वाले जातकों के लिए २०२० के प्रथम दो मासों में आय के स्तोत्रों में वृद्धि के साथ खर्चों की भी अधिकता संभव है I कुछ विशेष कार्यों में विघ्न अथवा विलम्ब होने से स्वाभाव में क्रोध एव उतेजना बढेगी I वहाँ चलते समय सावधानी बरतें I स्वास्थ्य नारण गरम रह सकता है I पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा I प्रणय प्रेम संबंधों के लिये समय ठीक नहीं है।
मार्च-अप्रैल मास में आर्थिक एव व्यवसायिक सन्दर्भ में मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगें I व्यवसायिक विस्तार के कारण खर्च भी बढ सकतें हैं I नौकरीपेशा जातकों के लिए कार्यस्थल पर वतावरण कुछ तनावयुक्त हो सकता है I अप्रैल में परिवार की ओर से ख़ुशी प्राप्त होगी I भौतिक सुखों में वृद्धि संभव है I आप सुखी व सानन्द रहेंगे। स्त्री वर्ग की ओर आपका झुकाव रहेगा। वैवाहिक या प्रणय सुख के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।
मई-जून में आप में से कुछ आर्थिक लाभ प्राप्त कर पायेंगें I कुछ के बिगड़े काम बनेंगें I धन लाभ , पदोन्नति व भाग्य में कुछ परिवर्तन के योग हैं Iपारिवारिक सदस्यों की धार्मिक कार्यों में रूचि रहेगी Iनौकरी पेशा जातकों के लिए नौकरी सम्बंधित परेशानी एव तनाव बना रहेगा I खर्चो की अधिकता रहेगी I इस अवधि में आपको मेहनत करनी पड़ेगी और लगातार किया गया कड़ा परिश्रम आपको थका सकता है। ऐसे में आपको बुरी संगति से बचना चाहिए और वाहन इत्यादि सावधानी से चलाना चाहिए।
जून-जुलाई मासों में विदेश से सम्बंधित कार्यों में आशातीत परिणाम प्राप्त होने का पूर्ण योग हैं I आर्थिक लाभ के साधन बढेंगे Iकठिन परिश्रम के पश्चात सरकार की ओर से लाभ एव पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगें I विद्यार्थियों एव परीक्षार्थियों को अध्यन सम्बंधित कार्यों में विघ्न का सामना करना पड़ सकता है I घरेलु जीवन सुखी रहेगा और बहु प्रतीक्षित इच्छाएं पूरी होगी। भ्रमण व छोटी यात्राएं भाग्यशाली व सुखद रहेंगी। पारिवारिक मित्रों और रिश्तेदारों से सामाजिक संबंध और अच्छे होंगे।
अगस्त-सितम्बर में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि एव आय के साधनों में बढ़ोतरी संभव है Iकिन्तु व्यवसायिक व्यस्तातायों के कारण आप में से कुछ इसका पूर्ण लाभ नहीं उठा पाएंगे I आप में से कुछ को संतान सम्बंधित शुभ समाचार प्राप्त होगा I माता-पिता का सहयोग शुभ कार्यों में लाभकारी रहेगा I विदेश सम्बंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है I इस अवधि में आप जो भी करेंगे उसमें सफल रहेंगें। सारी शत्रु परास्त होंगे। पद, प्रतिष्ठा एवम् सम्मान की प्राप्ति होगी।
वर्ष २०२० के अंतिम दो मासों में दौड़-धुप अधिक रहेगी I आराम कम एव संघर्ष अधिक रहेगा I नौकरी एव व्यवसाय में विघ्न उत्पन्न होंगें I जमीन जायदाद सम्बंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं Iइन मासों में लाटरी, शेयर द्वारा अतिरिक्त आय अर्जित की जा सकती है I विदेश गमन सम्बंधित योजनायें बनेंगीं I
ऋतु शुक्ला