सिंह राशि वाले जातकों के लिए २०२० के प्रथम दो मासों में व्यापार की भागदौड़ एव फिजूलखर्ची बढेगी I आय में कमी एव खर्चों की अधिकता संभव है I धन की हानि एव करियर सम्बन्धी कार्यों में विघ्न उत्पन्न होंगें I चिंता बढेगी I तनाव के कारण पारिवारिक शनि भंग हो सकती है I आपके लिए अपने क्रोध पर अंकुश रखना श्रेयकर रहेगा I अपने घरेलू मामलों को गंभीरता से निपटाएं। माता के स्वास्थ्य का खयाल रखें।
मार्च-अप्रैल मास में व्यवसायिक एव आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है I बिगड़े काम बनेंगें I धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगें I संतान सम्बंधित शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है I कुछ प्रेमी विवाह करने का निश्चय ले सकतें हैं I विगत में किये गए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी I आकस्मिक अतिथियों के आगमन के कारण कुछ उलझन पैदा हो सकती है I
मई-जून मास में शुभ कार्यों पर अपेक्षा से अधिक व्यय हो सकता है I मान प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है Iधर्म- कर्म में रूचि रहेगी Iआय, सुख सुविधायों में वृद्धि के साथ विदेश से सम्बंधित कार्यों में भी प्रगति होगी I उच्चाधिकारियों से मेलजोल बढेगा I आप अपने कामों को काफी हद तक अंजाम देने में सफल रहेंगे लेकिन कुछ पारिवारिक मामले आपको तनाव दे सकते हैं। यदि आप तनाव देने वाले मूल स्रोत को जानकर अंकुश लगाने की कोशिश करेंगे तो आपको सफलता भी मिलेगी।
जुलाई-अगस्त मास में व्यवसायिक सन्दर्भ में पराक्रम एव उत्साह में वृद्धि होगी I आर्थिक पक्ष शुभ रहेगा I किसी विशेष एव श्रेष्ठ व्यकित की सहायता से व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगें I मित्रों और साथियों का सहयोग मिलेगा। कोई बडा काम पूरा हो सकता है। आमदनी के श्रोतों में इजाफा होगा। फिर भी स्वास्थ्य का खयाल रखना होगा। परिवार में किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है I
सितम्बर –अक्तूबर मास में महत्वपूर्ण एव विशिष्ठ व्यक्तियों से मेलजोल एव संपर्क संभव है I मान सम्मान एव प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है I विदेश गमन की योजना बन सकती है I स्वास्थ्य सामान्य रहेगा I आपको सुख-संपत्ति की प्राप्ति होगी। परिवार में सुख, शांति रहेगी। वैवाहिक जीवन आनंददायक रहेगा I किसी निवेश मे द्वारा आपको लाभ प्राप्त होगा। किसी यात्रा के माध्यम से भी काम बनने और लाभ मिलने की सम्भावनाएं हैं।
वर्ष २०२० के अंतिम दो मासों में आशायों में सफलता तथा आकस्मिक धन प्राप्ति के योग बनेंगें I किसी शुभ कार्य पर व्यय संभव है I दिसम्बर में स्वास्थ्य सम्बंधित परेशानी , मानसिक तनाव, खर्च अधिक तथा आय कम हो सकती है I रुकावटों के बाद ही सही लेकिन आपके काम पूरे होंगे। समस्याओं से निजात मिलेगी। दांपत्य जीवन में भी बेहतरी आएगी।
ऋतु शुक्ला