मकर राशि वाले जातकों के लिए २०२० के प्रथम दो मासों में व्यवसाय में विघ्न , शारीरिक कष्ट और चोट इत्यादि का भय रहेगा I अत्यंत कठिन परिश्रम एव संघर्ष के बाद ही निर्वाह योग्य आय के साधन बनेंगें I खर्चो की अधिकता रहेगी I मानसिक खिन्नता रह सकती है। इस अवधि में पारिवारिक माहौल की अनुकूलता बिगड़ सकती है। सब प्रकार की जोखिम उठाने की प्रवृति पर नियंत्रण रखें। आपका मन अध्यात्म की ओर झुकेगा। स्वास्थ्य व परिवार का खयाल रखें। इस अवधि में लम्बी यात्राएं अधिक फायदेमंद नहीं रहेंगी।
मार्च-अप्रैल मास में आशाके अनुरूप सफलता मिलने का योग है I किन्तु कुछ प्रतिस्पर्धी आपका बनता काम बिगाड़ सकतें हैं I आपके सामने कुछ समस्याएं आ सकतीं हैं। अत: अपना व्यवहार अच्छा रखें नहीं तो बेवजह झगड़े होंगे। आपकी मेहनत रंग लायेगी। कामों सफ़लता मिलेगी I माता पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना जरूरी होगा। प्रणय संबंध सुधरेंगे। पारिवारिक जीवन संतोषप्रद रहेगा। छात्रों को प्रतिस्पर्धा में भी सफलता मिलेगी। सुखद यात्रा की भी संभावना है। आप लाभप्रद सौदा करेंगे।
मई-जून मास में अत्यंत संघर्षपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड सकता है I खर्चो की अधिकता रहेगी I अकारण क्रोध, उतेजना, व्यर्थ का तनाव संभव है I आर्थिक मामलों में सचेत रहना जरूरी होगा। व्यर्थ के खर्चों पर नियत्रण जरूरी होगा। घरेलू जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। कुछ पारिवरिक समस्याएं रह सकती हैं। मित्रों और रिश्तेदारों से संबंध मधुर बनाए रखें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस अवधि में वाहन इत्यादि सावधानी से चलाएं।
जुलाई-अगस्त में व्यर्थ की भागदौड़ और फिजूलखर्ची संभव है I कार्यों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती है I गृह कलेश एव तानव बनेगा I विलास आदि कार्यों पर व्यर्थ का व्यय संभव है I आय कम एव खर्च अधिक हो सकता है I व्यवसाय में विघ्न एव घरेलु उलझनों के कारण मन व्यथित एव परेशान रह सकता है I आपको अपनी वाणी पर विशेष संयम रखना होगा। हर मामले में थोड़ी सी सावधानी जरूरी होगी। प्रेम संबंधों के लिये समय प्रतिकूल है।
सितम्बर-अक्तूबर में आपको अधिकांश कार्यों में आपको सफ़लता मिलेगी। आर्थिक पक्ष शुभ रहेगाI वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा Iआप आपके काम सफ़ल होंगे। पारिवारिक मित्रों और रिश्तेदारों से सामाजिक संबंध और अच्छे होंगे। भ्रमण व छोटी यात्राएं भाग्यशाली व सुखद रहेंगी। घरेलु जीवन सुखी रहेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिये समय अच्छा है Iसब लिहाज से यह समय काफी संतोषप्रद रहेगा। इस समय आप धर्म या समाज से जुड़ा कोई कार्य कर सकते हैं। अथवा इन मुद्दों से जुड़ी किसी किताब का अध्ययन कर सकते हैं।
२०२० के अंतिम दो मासों में धन , सुख एव व्यवसायिक लाभ की प्राप्ति संभव है I आमोद- प्रमोद आदि साधनों में विस्तार एव वृद्धि होगी कोई शुभ कार्य संपन्न होगा I नौकरी में उन्नति संभव है Iकठिन कार्यों में सफलता प्राप्त होगी I कार्य क्षेत्र में व्यस्तताएं बढेंगी I आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। आपके काम सफ़ल होंगे। लेकिन कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। परिवार संबंधी सुखों में वृद्धि तथा अकस्मात् धन प्राप्ति के योग हैं I स्वास्थ्य शुभ रहेगा I
ऋतु शुक्ला