अभिनेता अनिल कपूर की भी बर्थ डेट का मूलांक 6 बनता है और उन्हें देखकर उनकी वास्तविक उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। ऐसे प्रकार के लोगों को कलाप्रेम में आनंद आता है। इन्हें सलीकेदार कपड़े पहनने और बन-ठनकर रहना पसंद होता है। ये लोग विश्वसनीय और शांत स्वभाव के होते हैं। इन लोगों में दूसरों के सम्मोहित करने का विशेष गुण प्राप्त होता है। ये दीर्घायु, सेहतमंद, मजबूत और हंसमुख होते हैं। ये लोग उदार दिल वाले होते हैं। ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति हमेशा एक जैसी नहीं होती हैं। ये लोग अपनी सुख-सुविधाओं में अधिक धन खर्च करते हैं। ये लोग अपने जीवन में कड़ी मेहनत से एक अच्छे मकान पर खड़े हो जाते है और इन पर कभी भी पैसे की कमी नहीं होती है लेकिन धन संपत्ति को लेकर इन्हें कोर्ट कचहरी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे लोगों को मित्रों की संख्या अधिक होती है। मूलांक 2,3,6,9 वालों व्यक्ति से इनकी अच्छी मित्रता होती है और हमेशा साथ खड़े रहते हैं। और ऐसे लोगों का गृहस्थ जीवन सुखी रहता है।
और इनके कार्य की बात करें तो ये मूलांक वाले कला, आभूषण, फिल्म, नाटक,खान-पान या होटल आदि से संबंधित काम में सफलता प्राप्त करते हैं और ये लोग एक उत्तम अधिकारी के पद पर भी काम करते है और आप हमेशा उस स्थान पर काम करना पसंद करते है जहां आपको सभी प्रकार की सुख-सुविधा मिले।
ये भी पढ़े :
हनुमान के वो गुण जिससे कर सकते हैं आप अपने व्यक्तित्व का विकास
क्या कोरोना वायरस का कहर कम होने वाला है? जानें ज्योतिष शास्त्र के अनुसार
कौन थी माता पार्वती और भगवान शिव की तीन बेटियां, जानिए इसकी कथा