नहाय खाय:-
इस साल नहाय खाय सोमवार, 8 नवंबर को है।
नहाय खाय के साथ ही छठ पूजा का आरंभ होता है।नहाय खाय के दिन जो लोग छठ पूजा व्रत रखते हैं, वो इस दिन साफ सुथरा करके घर को पवित्र करते हैं। इस दिन पूजा की सारी सामग्री एक स्थान पर जमा करके रख दी जाती है। नहाय खाय के दिन सभी लोग स्नान करने के बाद सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। इसके बाद ही वो छठी मैया का व्रत रखते हैं। व्रत से पहले नहाने के बाद सात्विक भोजन ग्रहण करना ही नहाय-खाय कहलाता है। इस दिन लोग मुख्य रूप से लौकी की सब्जी और चने की दाल खाते हैं।
नजर दोष व शत्रु दमन के लिए काली चौदस पर कालीबाड़ी मंदिर (दिल्ली) में माँ काली की पूजा : 03 नवंबर 2021