भगवान विष्णु की पूजा के लिए गुरुवार/बृहस्पतिवार का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन पीले वस्त्र धारण करने चाहिए तथा पीली वस्तुओं का दान भी करना चाहिए। पीला रंग भगवान विष्णु को अतिप्रिय है इसलिए इस दिन पीले रंग को बहुत महत्व दिया जाता है। व्रतधारी इस दिन केवल पीले रंग के भोजन का ही सेवन करते हैं। इनकी आराधना के लिए भी पीले फूलों का उपयोग किया जाता है। कहते हैं उससे विष्णु प्रसन्न हो कर भक्तों पर अपनी कृपा बरसातें हैं।
हनुमान जयंती पर नौकरी प्राप्ति, आर्थिक उन्नत्ति, राजनीतिक सफलता एवं शत्रुनाशक हनुमंत अनुष्ठान - 8 अप्रैल 2020
मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु सरलता से प्रसन्न नहीं होते परन्तु यदि इसकी पूजा सच्चे मन से की जाए तो अपने भक्तों की सहायता के लिए वह दौड़े चले आते हैं। कहते है की यदि भगवान विष्णु प्रसन्न हुए तो साथ ही साथ उनकी पत्नी देवी लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्ति होती है। विवाह में आ रही सभी प्रकार की अड़चने भी दूर हो जाती हैं।
इस दिन केले के पेड़ में भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए तथा केले का प्रसाद परिवार के लोगों में बाटें। इन्हे चना दाल व गुड़ के मिश्रण का प्रसाद जरूर चढ़ाएं, वह इनका सबसे पसंदीदा भोग है। इस दिन नमक का सेवन नहीं करना चाहिए एवं केवल पीले भोजन ग्रहण करना चाहिए। इस दिन घर में पोछा नहीं लगाना चाहिए साथ ही साथ इस दिन कपड़ें भी नहीं धोने चाहिए। कोशिश करें इस दिन किसी को उधार भी न दें क्योंकि ऐसा करने से मुसीबतें आ जाती हैं।
यह भी पढ़े
जानिए संकट मोचन हनुमान को प्रसन्न करने के अचूक उपाय
जानिए क्यों माँ दुर्गा की उपासना कन्या पूजन के बिना रह जाती है अधूरी
अमोघ शक्ति व फलदायी है माँ दुर्गा का आठवां स्वरुप महागौरी