इस दिन प्रातः उठकर स्नान आदि करना चाहिए। सूर्योदय के पश्चात् भगवान की पूजा कर उन्हें भोग लगाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार जन्मदिन पर पूजा करने से धन-वैभव की कभी कमी नहीं होती है। इस दिन पूजा करने वालों की आयु वृद्धि भी होती है तथा ईश्वर की कृपा सदैव उनपर बनी रहती है। इस दिन अष्ट चिरंजीवियों की आराधना करने से बहुत आशीर्वाद प्राप्त होता है। जन्मदिन के दिन चिरंजीवियों की पूजा करने से व्यक्ति को लम्बी आयु का आशीर्वाद मिलता है तथा सभी समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है।
जन्मदिवस वाले दिन चिरंजीवियों की पूजा करने से इनके शुभ आशीर्वाद की प्राप्ति होती है जिससे घर में अथाह धन का आगमन होता है। घर परिवार में खुशियां आती हैं व धन-धान्य में कोई कमी नहीं रहती है। जीवन में आने वाली विपदाएं समाप्त हो जाती हैं तथा दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इनकी पूजा करने से जीवन में आ रहे सभी दुःख स्वयं ही समाप्त हो जाता है। छात्रों के जन्मदिवस के दिन पूजा करने से उनका शैक्षणिक प्रदर्शन बहुत ही अच्छा होता है। वह सदैव सफलता की राह पर चलकर अपना मार्ग कामयाबी की ओर ले जातें हैं।
इस पूजा से कार्य में भी कुशलता प्राप्त होती है। जन्म दिवस के दिन पूजा अवश्य करनी चाहिए। इस पूजा के माध्यम से हम अपने ईश्वर को हमें मनुष्य जीवन प्रदान करने के लिए धन्यवाद करते हैं व उनसे सदैव खुश और सफल होने के आशीर्वाद की प्राप्ति की प्रार्थना करते हैं।
यह भी पढ़े :-
महाकाल शिव के भैरव रूप की उपासना का दिन है कालाष्टमी
जानिए क्यों की जाती है पीपल के पेड़ की पूजा
जानिए कब और क्यों किया जाता है नामकरण संस्कार