प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में रात्रि एक बजकर 30 मिनट पर हुआ। जिस कारण वे वृषभ राशि की जातक हैं। साथ ही, ज्ञात हुआ कि निक जोनस ने टेक्सस के डैलस में 16 सितम्बर, 1992 को सुबह तीन बजकर 39 मिनट पर जन्म लिया। निक मेष राशि के जातक हैं। दोनों की कुंडली भकूट दोष से ग्रासित है। जिस कारण उनकी कुंडली साधारण रूप से मिलती है।
निक और प्रियंका का संयोजन उनकी प्रकृति, भाग्य, स्वास्थ्य, वात्सल्य व आज्ञाकारिता के गुणों में अच्छा है। इस कारण उनके सम्बंध अच्छे हैं। यदि भकूट दोष के कारण उनके बीच कोई विवाद होता है तो उनके उक्त गुण उन्हें इस परिस्थिति से बाहर निकालने में सहायता करते हैं।
प्रियंका का स्वामी मंगल उनके जीवन में सदैव अच्छा ही करता है। जिस कारण वे ऊँचे मुक़ाम हासिल करती हैं। उनकी कुंडली में तलाक़ के योग प्रदर्शित नहीं होते। निक और प्रियंका का गण मानव होने के कारण उनकी प्रकृति समान और शुभ है। जिस कारण उनमें अलग होने की स्थिति पैदा नहीं होती।
प्राप्त जन्म स्थितियों के विश्लेषण के पश्चात्, भकूट दोष के अतिरिक्त उनके जीवन में तलाक़ के योग नहीं बैन रहे हैं। हो सकता है कोई और कारण रहा हो जब उन्होंने अपना नाम सिर्फ़ प्रियंका के तौर पर दर्शाया। कई बार बड़ी हस्तियाँ प्रसिद्धि या आध्यात्मिक कारणों से अपना नाम बदल लेते हैं।