पर्सनलाइज्ड रिपोर्ट से जानें राहु केतु राशि परिवर्तन किस प्रकार करेगा आपको प्रभावित
कोई भी काम शुरू करने से पहले गणेश जी का नाम लिया जाता है | किसी भी पूजा को आरंभ करने से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाता है क्योंकि भगवान गणेश को भगवानों में बहुत शुभ माना जाता है | जिस भी व्यक्ति पर गणेश जी अपनी कृपा बरसाते है उसका जीवन सफल व सुखी हो जाता है | व्यक्ति के सभी दुख दर्द दूर हो जाते है | माना जाता है की भगवान गणेश को प्रसन्न करना आसान होता है | भगवान गणेश अपने भक्तों की श्रद्धा देखकर ही प्रसन्न हो जाते है |
भगवान गणेश की पूजा करने का महत्व :
गणपती भगवान की बुधवार को पूजा करने से व्यक्ति के जीवन के सभी संकट दूर हो जाते है | मान्यताओं के अनुसार जब माता पार्वती के हाथों से भगवान गणेश की उत्पत्ति हुई थी तब केलाश पर्वत पर बुध देव भी थे | इस वजह से गणेश जी की पूजा बुधवार को की जाती है | बुधवार के दिन कोई भी नया कार्य करने से पहेले गणेश जी पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है | ज्योतिषयों के अनुसार जिन लोगों का बुध ग्रह कमजोर हो उनको बुधवार के दिन भगवान गणेश की पूजा जरूर करनी चाहिए |
कामाख्या नवग्रह मंदिर में कराएं सामूहिक पूजन, राहु केतु गोचर के अशुभ प्रभाव होंगे दूर : 23-सितम्बर-2020
भगवान गणेश को प्रसन्न करने के सरल उपाय :
- गणेश जी को प्रसन्न करने का सबसे सरल उपाय यह है की हर दिन स्नान करके भगवान गणेश के मस्तक पर 5 दूर्वा यानि हरी घास जरूर अर्पित करें | ऐसा करने से व्यक्ति के सभी दुख दर्द का नाश हो जाता है|
- घी और गुड़ का भोग लगाने से भगवान गणेश प्रसन्न होते है |
- भगवान गणेश को शमी के पत्तें अर्पित करने चाहिए |
- कहा जाता है की गणेश पूजा पूरी नहीं होती अगर भगवान गणेश को चावल , सिंदूर ,केसर , हल्दी , चंदन , न चढ़ाई जाए तो |
- गणेश जी को दक्षिणा अर्पित करनी चाहिए और साथ के साथ 21 लड्डू का भोग भी लगाना चाहिए |
Rahu Ketu Transit 2020: राहु - केतु राशि परिवर्तन, जानें इसके शुभ - अशुभ प्रभाव
राहु एवं केतु किस प्रकार आपकी कुंडली को प्रभावित कर सकतें है ?
यदि आप है कोर्ट केस और मुकदमों से परेशान, तो जरूर करें यह उपाय !