- विनायक चतुर्दशी के दिन बाएं सूंड वाले गणेशजी की घर में स्थापना करें , गणेश भगवान जरूर खुश होंगे | श्रीगणेश की पूजा में उनकी सूंड की दिशा का बहुत बड़ा महत्व है। घर में बाईं सूंड वाले गणेशजी की स्थापना करने से गणेश भगवान अपने भक्तों से बहुत ही जल्दी प्रसन्न होते है |
- विनायक चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश को मोदक और बूंदी के लड्डू का भोग जरूर लगाए | मान्यता है की भगवान गणेश को मोदक का भोग लगाने से मन की सभी इच्छा पूर्ण होती है | बूंदी के लड्डू का भोग लगाने से गणपतिजी अपने भक्तों को धन-समृद्धि का वरदान देते हैं।
- हरी दुर्वा घास गणेशजी को बहुत पसंद है। ऐसी मान्यता है कि हरी दुर्वा उनको शीतलता प्रदान करती है।
- गणेशजी को फलों में श्रीफल बहुत पसंद है, इसलिए गजानन की आराधना में श्रीफल समर्पित किया जाता है। गणेश भगवान अपनी कृपा बनाकर रखते है |
- विनायक चतुर्दशी के दिन गणेशजी को प्रसन्न करने के लिए सिंदूर का तिलक लगाया जाता है |
- श्रीगणेश को लाल फूल और शमी का पत्ता प्रिय है, इसलिए गणपति की पूजा के दौरान लाल फूल और शमी का पत्ता चढ़ाने का विधान है |
- गणेशजी की पीठ के दर्शन कभी भी न करें | ऐसा माना जाता है जो भी व्यक्ति गणेशजी की पीठ के दर्शन करता है उसके घर में दरिद्रता का वास होता है |
- तुलसी का ना करें प्रयोग | गणेशजी की पूजा में तुलसी दल का प्रयोग भूलकर भी नहीं करना चाहिए। तुलसी के प्रयोग से श्रीगणेशज नाराज हो जाते हैं। मान्यता है कि तुलसीजी श्रीगणेश से विवाह करना चाहती थी गणेशजी के इंकार करने पर तुलसीजी ने गणेशजी को श्राप दे दिया था। गणेशजी की पूजा के साथ पत्नी रिद्धि और सिद्धि और पुत्र शुभ और लाभ की पूजा करनी चाहिए। पूजास्थल पर चूहे को भी स्थान देने से गणेशजी भक्तों पर प्रसन्न होते हैं।
- पुरानी प्रतिमा को कर दें विसर्जित |