ऐसा माना जाता है की गणेश जी की पूजा से व्यक्ति के जीवन के सभी दुख दर्द दूर हो जाते और जीवन में सुख शांति बनी रहती है। मान्यता है कि विनायक चतुर्थी के प्रभाव से जीवन में आ रही रुकावटें दूर हो जाती है। इसके अलावा इस व्रत को विधि-पूर्वक करने से मनोकामना पूरी होती है। इस दिन गणपति की पूजा करने से सुख-समृद्धि, धन-दौलत के साथ ही ज्ञान और बुद्धि की भी प्राप्ति होती है।
मालामाल होने के लिए गणेश पूजा कैसे करें ?
- घर के मंदिर में मिट्टी के गणेश जी स्थापित करने चाहिए और उनको रोज तिलक लगाना चाहिए |
- मूर्ति की स्थापना से पहले स्नान करके पीले वस्त्र धारण कर ले |
- लाल सिंदूर से उनके दोनों तरफ स्वस्तिक बना दें | दो-दो रेखाओं से दोनों तरफ से घेर दें |
- उसके बाद दोनों तरफ रिद्धि-सिद्धि लिख दें, ये दोनों उनकी पत्नी हैं |
- उनके दोनों पुत्रों, शुभ और लाभ का नाम लिख दें।
- भगवान गणेश को लाल फूल चढ़ाएं | पीले फूल की माला भी पहनाएं |
- उसके बाद 21 लड्डू का भोग लगाएं | भगवान गणेश को चार केले चढ़ाएं और जल का छिड़काव करें |
- पान सुपारी लौंग इलायची भगवान गणेश को अर्पित करें |
- घी के दीपक, कपूर और चन्दन अगरबत्ती से आरती करें |
- ॐ गणेशाय नमः का जाप करें |
पूजन में क्यों बनाया जाता है स्वास्तिष्क ? जानें चमत्कारी कारण
यदि कुंडली में हो चंद्रमा कमजोर, तो कैसे होते है परिणाम ?
संतान प्राप्ति हेतु जरूर करें यह प्रभावी उपाय